विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पढ़िए तीन चिप्स चोरी होने के मुकदमे की दास्तां

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Updated: Mon, 12 Sep 2016 05:28 PM (IST)

सोच के देखिए आप किसी रेस्त्रां में जाते हैं और तीन चिप्स उठाकर खा लेते हैं और इन तीन चिप्स की चोरी के जुर्म में पुलिस आपको गिरफ्तार कर लेती है। आप कहेंगे कि क्या मजाक है लेकिन यहां तो महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है इसी जुर्म में।

News Article Hero Image

एक महिला को तीन चिप्स चुराने के जुर्म में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये घटना रोचक इसलिए भी है क्योंकि इस महिला ने एक पुलिस अधिकारी के तीन चिप्स चुरा लिए इस पर दोयम दर्जे की चोरी का मुकदमा लगाकर गिरफ्तार कर लिया है।

ये घटना बुधवार रात को अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में हुई। दरअसल एक पुलिस अधिकारी यहां के इटालियन पिज्जा किचन में चिप्स खा रहा था और एक महिला उसके सामने आकर बैठ जाती है और बातचीत करने की कोशिश करती है।

पढ़ें- कबाड़ में खरीदी कुर्सी ने बदल दी किस्मत, रातों रात हो गए मालामाल

इस बातचीत के बीच में वो पुलिस अधिकारी के चिप्स उठाकर खा लेती है। इसके बाद पुलिस अधिकारी उसको रोकता है लेकिन इसी बीच में वो दूसरा चिप्स उठाकर खा लेती है। पुलिस ऑफिसर उसको फिर रोकता है लेकिन वो फिर उठाकर तीसरा चिप्स खा लेती है।

इतने में पुलिस वाले को गुस्सा आता है और वो उसे वहीं गिरफ्तार कर लेता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि पुलिस ने जो रिपोर्ट तैयार की उसमें चोरी का इल्जाम लगाया गया और वो भी तीन फ्रेंच फ्राइड पोटेटो। और इस महिला पर दोयम दर्जे की चोरी का इल्जाम लगाया गया है।

रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें