Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जानिए इस अधूरी लड़की की पूरी कहानी, सब कुछ था लेकिन वो नहीं...

    By Abhishek Pratap SinghEdited By:
    Updated: Thu, 05 May 2016 11:15 AM (IST)

    उसको 16 साल की उम्र तक पीरियड्स स्टार्ट नहीं हुए थे, लेकिन वो एकदम नार्मल थी। इस लड़की का नाम है Joanna Giannouli। वहीं दूसरी तरफ उसकी मां को उसकी बहुत ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    आज हम आपको एक ऐसी अधूरी लड़की की कहानी बताने जा रहे हैं जिसके साथ प्रकृति कहें या फिर भगवान ने न्याय नहीं किया। इस लड़की को ऊपरवाले ने सब कुछ दिया...लेकिन एक ऐसी चीज नहीं दी जिसके बिना वो क्या कोई भी आम इंसान रह नहीं सकता। फिर डॉक्टर्स इस लड़की के लिए एक नया जीवन लेकर आए तब जाके इस लड़की ने नॉर्मल लाइफ जीना शुरू किया।

    पढ़ें- सेल्फी तो आपने बहुत ली होंगी लेकिन इसके बारे में ये बात नहीं जानते होंगे आप

    इस लड़की का नाम है Joanna Giannouli और इसकी उम्र है 27 साल। इसने बिना गर्भाशय और योनि के इस धरती पर कदम रखा। कहा तो ये जाता है कि 5 हजार लड़कियों में से किसी एक के साथ ऐसा हो सकता है। ये लड़की बिना गर्भाशय और योनि के पैदा हुई इस बात का पता तब चला जब इसे पीरियड्स नहीं आए और इसकी जांच कराने के लिए जोआना के माता-पिता डॉक्टर के पास गए।

    पढ़ें- प्यार में धोखा खाए बॉयफ्रेंड ने सड़क पर उतार दी अपनी गर्लफ्रेंड की अंडरगार्मेंट, देखें वीडियो

    डॉक्टर ने जब इसका चेकअप किया तो चौंका देने वाला तथ्य सामने आया क्योंकि ये लड़की Rokitansky Syndrome से पीड़ित थी। इसका एक लक्षण ये होता है कि एक निश्चित समय पर लड़की के पीरियड्स शुरू नहीं होते हैं जबकि लड़की स्वस्थ होती है। इस बीमारी से पीड़ित महिला के लिए सेक्स करना आसान नहीं होता है, ये बहुत ही ज्यादा दर्दनाक होता है।

    पढ़ें- शराब और मौज-मस्ती के नशे में चूर इस लड़की ने पुलिस से किया फ्लर्ट, लेकिन...

    अंग्रेजी वेबसाइट बीबीसी के मुताबिक जब जोआना के माता-पिता के इसके बारे में पता लगा तो वो बहुत परेशान हो गए और अपने पेरेंट्स की परेशानी को देखते हुए जोआना ने पांच साल तक इस बारे में कोई बात नहीं की।

    खबरें और भी

    इस लड़की को नॉर्मल लाइफ देने के लिए डॉक्टर ने इसका ऑपरेशन कर नकली योनि लगाई। इस बारे में बताते हुए जोआना ने कहा कि इस ऑपरेशन के बाद उन्हें लगभग तीन महीने का बेड रेस्ट करना था, उन्हें बिस्तर से हिलना भी नहीं था। इसके बाद उन्हें कई तरह की एक्सरसाइज भी दी गईं जो काफी पेनफुल थीं।

    पढ़ें- ये कैसा कानून? इस देश की सरकार लड़कियों को अंडरगार्मेंट्स नहीं पहनने देती

    जोआना ने ये भी बताया कि जब वो 21 साल की थीं तब वो एक शख्स के साथ रिलेशनशिप में थीं लेकिन उसे जैसे ही इस सच्चाई का पता चला उसने ये रिश्ता तोड़ दिया लेकिन अब ये बहादुर लड़की जिंदगी में बहुत आगे बढ़ चुकी है। हालांकि जोआना की जिंदगी इतनी आसान नहीं है।

    रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें