विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पति के इस अंग ने काम करना बंद किया तो महिला ने कर ली दूसरी शादी

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Updated: Thu, 23 Jun 2016 06:42 PM (IST)

जिंदगी भी कैसे-कैसे खेल खेलती है, अब इसी कहानी को देख लीजिए एक महिला दूसरी शादी कर ली वो भी इसलिए क्योंकि पति के एक अंग ने काम करना बंद कर दिया था।

News Article Hero Image

चीन में अनकांग के रहने वाले जु जिहान एक माइनिंग फैक्ट्री में काम करते थे। इस दौरान एक दिन उनके पैर चट्टान की चपेट में आ गए, जिससे वे पैरालाइज हो गए। इस दौरान उनकी वाइफ जि जीपिंग और बेस्ट फ्रेंड लिओ जोंगकुई ने हर मोड़ पर उनकी मदद की। चूकि जु बिस्तर से भी उठ पाने में असमर्थ थे। ऐसे में उन्होंने अपनी वाइफ को अपने बेस्ट फ्रेंड से शादी कर लेने की सलाह दी। फिर क्या हुआ...

जु की बातों को सुनकर पत्नी जि जीपिंग ने पहले तो इनकार कर दिया, लेकिन बाद में वो मान गई। जि ने कहा कि मैं अगर किसी और से शादी कर लेती तो शायद ही अपने एक्स हसबैंड का खयाल रख पाती, लेकिन उनके बेस्ट फ्रेंड से शादी करके मैं ऐसा कर सकती थी।

पढ़ें- यहां पर हिंदुओं को जलाया नहीं दफनाया जाता है, कहीं और नहीं हमारे देश में ही है ये जगह

मैंने देखा था कि लिओ ने बीमारी के दौरान भी जु की काफी मदद की थी। ऐसे में मैंने अपने एक्स हसबैंड को तलाक देकर उनके बेस्ट फ्रेंड से शादी कर ली। उसके बाद से हम तीनों एक ही घर में रहते हैं। हमारा एक बच्चा भी है।

पढ़ें- Video: बेटा दांत के दर्द से था बेहाल, पिता ने हेलीकॉप्टर से दिया निकाल

बता दें कि इन दोनों की शादी 1996 में हुई थी। साल 2002 में माइनिंग करते हुए जु जब पैरालाइज हुए, तब फैक्ट्री ने उन्हें इसके बदले 4 लाख रुपए मुआवजा दिया। इस घटना के बाद से उनकी वाइफ और दोस्त दोनों उनकी देखरेख करने लगे। ऐसे में जु ने अपनी वाइफ से कहा कि वह उनके बेस्ट फ्रेंड से शादी कर ले।

रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें