विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इनका योगा स्टाइल है निराला, वायरल हो रही हैं तस्वीरें

By Babita KashyapEdited By:
Updated: Wed, 15 Feb 2017 08:58 AM (IST)

यूएस की रहने वाली चैरिटी लेब्लांक नामक महिला अलग स्टाइल से योग करती है। उनके योग आसन को देखकर लोग हैरान रह जाते हैं।

इनका योगा स्टाइल है निराला, वायरल हो रही हैं तस्वीरें
इनका योगा स्टाइल है निराला, वायरल हो रही हैं तस्वीरें

बॉडी को फिट रखने के लिए लोग योग का सहारा लेते हैं। लेकिन योग करने के तरीके जरूर निराले हैं कोई बकरी के साथ योगा करता है तो कोई योगा के दौरान बीयर पीता है, आज भी हम आपको एक ऐसे ही अनोखे तरीके के बारे में बता रहे हैं।

जी हां, यूएस की रहने वाली चैरिटी लेब्लांक नामक महिला अलग स्टाइल से योग करती है। उनके योग आसन को देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। दरअसल, चैरिटी अपने बच्चों के साथ योगा करती हैं। यहीं नहीं, योग करते समय वह अपने बच्चों को इस तरह से बैलेंस करती है जिसे शायद ही कोई कर सके।

चैरिटी कभी अपने हाथ पर बच्चों को खड़ा करती है तो कभी अपने पैरों पर। योग करते समय वह अलग अंदाज में अपने बच्चों को किस भी करती हैं। इसी अनोखे स्टाइल के कारण इंस्टाग्राम पर चैरिटी की फैन फॉलोविंग लगातार बढ़ती जा रही है।

चैरिटी का कहना है कि वो इस तरह के योग आसन करके खुद को फिट रखती है। वह अपने बच्चों को भी योग करना सिखाती है ताकि वो फिट रहें। लोग भी चैरिटी को बहुत पसंद करते हैं और उसे योग करते देख उत्साहित होते हैं।

उनके पति को भी चैरिटी का योग करना काफी पसंद है। वह फैमिली योग प्रोग्राम में शामिल होते है। सोशल साइट्स पर चैरिटी की योगा की तस्वीरों बहुत पसंद की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें: यहां बीयर योगा से खुद को फिट रख रहे हैं लोग

लोगों को भा रहा है गोट योगा, बकरियों संग योगा करने के लिए उत्सुक हैं लोग