विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यकीन कर पाना मुश्किल लेकिन सच, महिला ने दिया घोड़े को जन्म

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Updated: Sat, 25 Jun 2016 03:11 PM (IST)

यकीन करना मुश्किल तो है लेकिन सच है तो इसे मानना पड़ेगा, इस महिला ने सोचा भी नहीं होगा कि उसका बच्चा ऐसा होगा जो घोड़ा होगा...फोटो देख कर समझ ही गए होंगे।

News Article Hero Image

अगर आपसे कोई ये कहे कि महिला ने एक घोड़े को जन्म दिया है तो शायद आपको कभी यकीन न हो। आप यही सोचेंगे कि महिला तो सिर्फ बच्चे या बच्ची को ही जन्म दे सकती है, लेकिन नाइजीरिया में यह कमाल हुआ है। यहां पर एक महिला ने 4 पैर वाले बच्चे को जन्म दिया है। यह बच्चा देखने में बिल्कुल घोड़े के बच्चे जैसा है।


यकीन करना मुश्किल
प्रकृति के नियमानुसार तो महिलाएं सिर्फ इंसानी बच्चे या बच्ची को ही जन्म देती हैं लेकिन नाइजीरिया में एक महिला ने घोड़े को जन्म दिया है। यह बात जो भी सुनता कुछ पलों के लिए सोच में पड़ जाता है, लेकिन यह पूरी तरह से सच है। यहां पर एक महिला सामान्य महिलाओं की तरह प्रेग्नेंट थी, ऐसे में अचानक से स्पाले-बेनिन रोड पर एक चर्च के बाहर उसे दर्द होने लगा। दर्द से तड़पती महिला की डिलीवरी कराई गई।

पढ़ें- सबकुछ करना लेकिन अजगर के साथ ये काम मत करना, वरना...

इस दौरान उसकी डिलीवरी को देख वहां पर मौजूद लोग हैरत में पड़ गए क्योंकि उसने जिस बच्चे को जन्म दिया था वह कोई साधारण बच्चा नहीं है। उसके दो पैरों की जगह 4 पैर है। पहले तो खुद घरवालों और परिवार वालों को यह बात सुनकर अपने कानों पर यकीन नहीं हो रहा था, लेकिन जब उन्होंने स्वयं यह देखा तो हैरत में पड़ गए।

4 पैरों वाला बच्चा
वहीं यह 4 पैरों वाला बच्चा आकार में बिल्कुल घोड़े जैसा है। उसका मुंह आदि भी बिल्कुल घोड़े जैसा ही बना है। ऐसे यह बात चर्चा का विषय बन गई। जैसे-जैसे इस अद्भुत बच्चे की बात लोगों तक पहुंची लोग बच्चे को देखने पहुंचने लगे। महिला के घोड़ को जन्म देने वाली बात सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से ट्रेंड कर रही है।

पढ़ें- यहां की एक नहर से निकला कुछ ऐसा जिसे देख दुनिया रह गयी दंग

इस बच्चे की तस्वीरें भी काफी तेजी से वायरल हो रही है। लोग इन तस्वीरों को देखकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई इसको भगवान का चमत्कार मान रहा है तो कोई इसे दुनिया का अजब बच्चा बता रहा है।

रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें