विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

18वें महीने में बच्चे को जन्म देगी ये महिला, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

By Mohit TanwarEdited By:
Updated: Tue, 01 Nov 2016 02:03 PM (IST)

यह अजीबो गरीब गरीब मामला चीन का है जहां एक महिला ने यह दावा किया है की वह पिछले 9 नहीं बल्कि 17 महीनों से गर्भवती है

News Article Hero Image

अकसर यही माना जाता है कि किसी महिला को बच्चे को जन्म देने में 9 या 10 महीने का समय लगता है, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसा बताने जा रहे हैं। जिसे सुन यकीनन आप चौंक जाएंगे। दरअसल, एक महिला ने दावा किया है कि वो 9 महीने से नहीं बल्कि पिछले 17 महीनों से गर्भ से है। पहले तो किसी को इस बात पर भरोसा नहीं हुआ मगर असलियत सामने आने पर सभी हैरान रह गये।

बता दें कि ये अजीबो -गरीब गरीब मामला चीन का है जहां एक महिला ने यह दावा किया है की वह पिछले 9 नहीं बल्कि 17 महीनों से गर्भवती है। महिला ने कहा है की वह फरवरी 2015 से प्रेग्नेंट है। महिला का कहना है कि डॉक्टर ने उसे उसके डिलीवरी की डेट भी दी थी मगर उस समय बच्चा नहीं हुआ।

पढ़ें- भाई को छोटी बहन से हुआ प्यार, पिता ने कर दी सगाई

महिला के घर वाले इस बात से परेशान है की बच्चे की डिलीवरी क्यों नहीं हो रही है। वहीं महिला अब तक कई डॉक्टर्स के पास जाकर अपना जांच करा चुकी है मगर डॉक्टर्स का यही कहना है की महिला का भ्रूण अब तक इतना बड़ा नहीं हुआ है की उसकी डिलीवरी कराइ जा सके। चीन के डॉक्टरों ने 18 वें महीने में बच्चे की डिलीवरी होने का दावा किया है।

पढ़ें- इस शख्स ने अजनबी को डोनेट किया लीवर, प्यार हुआ और कर ली शादी