विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जैपनिज डॉल जैसी दिखती है ये लड़की, क्या आप जानते हैं इसकी खूबसूरती का राज

By Babita KashyapEdited By:
Updated: Mon, 09 Jan 2017 03:26 PM (IST)

फिफी प्रतिदिन लगभग दो घंटे अपना मेकअप करने में लगाती है और मेकअप करने के बाद एक जैपनिज डॉल की तरह नजर आती है।

News Article Hero Image

हर लड़की चाहती है कि वो सबसे खूबसूरत दिखे और इसके लिए वो हर संभव प्रयास भी करती रहती है। लेकिन नार्थ-ईस्ट लंदन में रहने वाले फिफी एवलिन को तो जैसे सुंदर दिखने का जुनून ही सवार हो गया और इसी चाहत में फिफी ने अपना पूरा हुलिया ही बदल डाला। वो प्रतिदिन लगभग दो घंटे अपना मेकअप करने में लगाती है और मेकअप करने के बाद एक जैपनिज डॉल की तरह नजर आती है।

पेशे से डिजाइनर फिफी की इस डॉल जैसी खूबसूरती का राज उनका मेकअप है, सुंदर दिखने के लिए उसने कभी कोई सर्जरी भी नही करवायी है। 26 साल की फिफी सुबह उठने के बाद हर दिन 2 घंटे अपना मेकअप करती है। इसके अलावा आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए कॉन्टैक्ट लेंस लगाती हैं। अपने चेहरे के इस बदलाव से फिफी अब बहुत खुश है।

फिफी ने बताया कि इससे पहले वह देखने में काफी साधारण थी जिसकी वजह से लोग उसका मजाक उड़ाते थे। लेकिन उसके इस बदलाव से हर कोई बेहद खुश है अब लोग उसे पसंद करते हैं जिससे उसमें गजब का कॉन्फिडेंस भी है।

READ: ताइवान में इस लड़की की एक झलक पाने को तरसते हैं लोग

सोशल साइट्स पर हर कोई है इस लड़की की खूबसूरती का दीवाना