विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डेंटिस्ट का डर, 10 साल तक गोंद से चिपकाये दांत

By Babita kashyapEdited By:
Updated: Thu, 04 Jun 2015 11:04 AM (IST)

लोगों को अक्सर आपने अजीबोगरीब हरकतें और डर के मारे बड़बड़ाते हुए देखा होगा लेकिन यूनाइटेड स्टेट्स के मेनचेस्टर में एक अनोखा ही वाक्या सामने आया। हुआ यूं कि यहां रहने वाली 48 वर्षीय एंजी बार्लो को डेंटिस्ट

News Article Hero Image

लोगों को अक्सर आपने अजीबोगरीब हरकतें और डर के मारे बड़बड़ाते हुए देखा होगा लेकिन यूनाइटेड स्टेट्स के मेनचेस्टर में एक अनोखा ही वाक्या सामने आया। हुआ यूं कि यहां रहने वाली 48 वर्षीय एंजी बार्लो को डेंटिस्ट (दांतों का डॉक्टर) से इतना डर लगता था कि उसने लगभग 10 साल तक अपने टूटे हुए दांतों को गोंद से मुंह में चिपकाये रखा।

दरअसल एंजी के डर की भी कुछ वजह थी क्योंकि जब एंजी की मां का दांत टूटा था और वह डॉक्टर के पास गई तब उन्हें पता चला कि उन्हें थ्रोट कैंसर है। बाद में उनकी मां की कैंसर से मृत्यु हो गई। इसलिए जब एंजी का दांत टूटा तो वह डर से डॉक्टर के पास गई ही नहीं। दांतों को गोंद से चिपकाने के कारण उसके दांतों को सपोर्ट करने वाली हड्डियां 90 प्रतिशत खराब हो गई।

अंत में एंजी को डॉक्टर की मदद लेनी ही पड़ी। डॉक्टरों के अनुसार ये केस उनके करियर का सबसे उलझा हुआ केस है। हालांकि एंजी अब सर्जरी के बाद पूरी तरह स्वस्थ है।

दांत ढ़ूंढऩे के लिए जुटी भीड़, हाइवे जाम

सात साल के बच्चे के मुंह से निकले 80 दांत