यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पति के शौक से परेशान पत्नी चाहती है तलाक
दुनिया में शौकीनों की कमी नही है लेकिन कभी-कभी यह शौक बहुत महंगा बैठता है। कुछ ऐसा ही मामला ब्रिटेन में सामने आया है।

दुनिया में शौकीनों की कमी नही है लेकिन कभी-कभी यह शौक बहुत महंगा बैठता है। कुछ ऐसा ही मामला ब्रिटेन में सामने आया है।
ब्रिटेन में रहने वाला यह शख्स जूतों का इतना दीवाना है कि अब उसकी पत्नी इससे तलाक लेने को मूड बना चुकी है। 44 वर्षीय जेसन का हर महीने जूते खरीदने पर करीब 100 पाउंड यानी दस हजार रूपये खर्च होते है।
जेसन ने एक पॉपुलर ब्रैंड के ही 150 जूते इकट्ठे कर रखे हैं। 50 जूते पलंग के नीचे रखे रहते हैं। बाकी अलमारियों और स्टैंड्स में भर रखे हैं। ये सब देखकर जेसन की 36 वर्षीय पत्नी फाए का सब्र अब जवाब दे चुका है। उसने अब एलान कर दिया है कि जेसन जूतों पर होने वाले बेवजह के खर्च को बंद करे, नहीं तो वे घर छोड़कर चली जाएगी उसने यह धमकी भी दी है कि जेसन जूतों पर जितना खर्च करेंगे, उसके बराबर उन्हें मुआवजा देना होगा। फाए का कहना है कि जेसन अपना ज्यादातर पैसा जूते पर खर्च करते हैं। यहां तक कि अपना पहनावा भी जूतों के आधार पर निर्धारित करते हैं।
