विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विचित्र परंपराये, जिन्हें निभाना इन महिलाओं के लिए है मजबूरी

By Babita KashyapEdited By:
Updated: Thu, 16 Feb 2017 09:55 AM (IST)

लोगों की गंदी नजरों से बचने के लिए ये महिलाएं खुद को बदसूरत बना लेती थी। इसके लिए इनके मुंह के दांत भी टूट जाते थे।

विचित्र परंपराये, जिन्हें निभाना इन महिलाओं के लिए है मजबूरी
विचित्र परंपराये, जिन्हें निभाना इन महिलाओं के लिए है मजबूरी

दुनियाभर में बहुत सी ऐसी जनजातियां हैं जो अजीबोगरीब रीति-रिवाज और रहन-सहन के लिए मशहूर है। आज भी ये जनजातियां इतनी पिछड़ी हुई हैं कि आधुनिक शहरी जिंदगी से बिल्कुल बेखबर हैं। आज हम आपको ऐसी ही जनजाति की अजीबोगरीब परंपरा के बारे में बता रहे हैं।

पुराने समय में पुरुषों को गुलाम बनाकर उनसे मजदूरी करवाई जाती थी। वहीं औरतों को यौन गुलाम बनाकर उन पर जुल्म किये जाते थे। लोगों की गंदी नजरों से बचने के लिए ये महिलाएं खुद को बदसूरत बना लेती थी।

इसके लिए इनके मुंह के दांत भी टूट जाते थे। प्लेट के कारण इनके होंठ काफी लटक जाते हैं जिससे उनकी खूबसूरती कम हो जाती थी। इथियोपिया नामक जनजाति गुलामी से बचने के लिए शुरू किए गए इन तरीकों को अपनी परंपरा बना चुकी है। यहां की औरतें आज भी इनका पालन करती हैं।

हमार, दसानेक और मुर्सी जनजाति की महिलाएं आज भी अपनी खूबसूरती को छिपाकर खुद को बदसूरत ही दिखाना पसंद करती हैं।

विवाह के बाद ये महिलाएं अपने गले में पट्टा बांध लेती हैं। ये परंपरा यहां पिछले कई सालों से चली आ रही है। गुलामी से बचने के लिए ये महिलाएं लगातार अपने सुंदरता से खिलवाड़ करती आ रही हैं।

यह भी पढ़ें: जानिए, आखिर क्यों यहां अधजले मृत शरीर को सहेज कर रखते हैं लोग

यहां महिलाओं को नही है नहाने की इजाजत, फिर भी मानी जाती हैं सबसे खूबसूरत