यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आखिर क्यों यहां आत्महत्या करने से पहले कब्र में सोती हैं महिलाएं
जापान में बना ये ग्रेव क्लासरूम आत्महत्या की इच्छुक महिलाओं की क्लास लेता है। आइये आपको बताते हैं कि आखिर ऐसा क्यों किया जाता है।

अक्सर अपने जीवन से निराश होकर इंसान के मन में आत्महत्या करने का विचार आ जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जापान में एक जगह ऐसी भी है जहां आत्महत्या करने से पहले ही क्लास ली जाती है। जी हां, जापान में बना ये ग्रेव क्लासरूम आत्महत्या की इच्छुक महिलाओं की क्लास लेता है। आइये आपको बताते हैं कि आखिर ऐसा क्यों किया जाता है।
ये ग्रेव क्लासरूम खुले मैदान में बनाया गया है। जो महिलाएं आत्महत्या करने की इच्छुक होती हैं वो यहां आती हैं उन्हें मौत के दर्शन करवाये जाते हैं। यह ग्रेवयार्ड क्लासरूम 30 साल के लियू तेजी के द्वारा चलाया गया था। दरअसल, लियू के पति ने 3 साल पहले उन्हें छोड़ दिया था तो उन्होंने आत्महत्या करने के बारे में सोचा लेकिन बाद में उन्हें अहसास हुआ कि उनके जैसे रोज कई महिलाएं जब अपने जीवन से परेशान हो जाती होंगी तो उनके मन में भी आत्महत्या का विचार आता होगा।
उनके मन में विचार आया कि ऐसी महिलाओं के लिए क्यों न एक ग्रेव क्लासरूम बनाया जाये। इस क्लास में महिलाओं को कहा जाता है कि वह खुद को बिना दुनिया के सोचें। यहां पर महिलाओं को मिट्टी से पूरी तरह से ढक दिया जाता है और फिर उन्हें मौत का अनुभव करवाया जाता है। महिलाएं इस बारे में सोचकर ही डर जाती है। ऐसे में वे जिंदगी जीने में सफलता हासिल कर लेती हैं।
यह भी पढ़ें: यहां अंतिम विश्राम के लिए भी नही मिलती है जगह
