यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दुनिया की सबसे उम्रदराज चिडिय़ा, 66 की उम्र में फिर बनेगी मां
ये दुनिया की सबसे उम्रदराज समुद्री चिडिय़ा है। खास बात ये है कि ये चिडिय़ा इस उम्र में फिर मां बनने वाली है।

न्यूयॉर्क। हवाई द्वीपसमूह में मिडवेअटॉल नेशनल वाइल्डलाइफ रिफ्यूज में 66 वर्षीय एक चिडिय़ा ने बसेरा डाला हुआ है। ये दुनिया की सबसे उम्रदराज समुद्री चिडिय़ा है। खास बात ये है कि ये चिडिय़ा इस उम्र में फिर मां बनने वाली है।
हवाई के इस प्रवासी पक्षियों के केंद्र के एक अधिकारी ने बताया कि 'लेसान अल्बट्रॉस' एक विशाल सीबर्ड है, जिसे 'विजडम' भी कहा जाता है। इसने अपने अंडों को उसी घोंसले में दिया है, जिसे वो और उसका साथी पूरे साल इस्तेमाल करते रहे हैं।
मिडवे अटॉल इस प्रजाति के पक्षियों का दुनिया का सबसे बड़ा ठिकाना है। इस केंद्र की सबसे पुरानी निवासी विजडन दुनिया की सबसे उम्रदराज प्रजनन पक्षी भी है। विजडम 2006 से अब क नौ बच्चों को जन्म दे चुकी है। ये एक प्रवासी पक्षी है। एक अनुमान के अनुसार ये पक्षी अपने जीवन में अब तक 30 लाख मील की यात्रा कर चुका है।

