यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
चीन में निभायी जाती है यह अनोखी परंपरा
देश और दुनिया में अलग-अलग समाज में भिन्न जातियों के लोग रहते हैं। इसलिये सभी के रीति-रिवाज भी अलग-अलग हैं। शादी के समय निभाने वाली परंपराये भी अनेक प् ...और पढ़ें

देश और दुनिया में अलग-अलग समाज में भिन्न जातियों के लोग रहते हैं। इसलिये सभी के रीति-रिवाज भी अलग-अलग हैं। शादी के समय निभाने वाली परंपराये भी अनेक प्रकार की होती हैं।
आज हम आपको चीन की ही एक ऐसी अनोखी परंपरा के बारे में बता रहे हैं। जिसे शादी के समय निभाया जाता है। चीन के युगुर समुदाय में पहले तो बड़े प्यार से दूल्हा दुल्हन की शादी हो जाती है।
दो दिन तक चलने वाला यह समारोह बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है। फिर यहां रिवाज है कि दूल्हे को तीन बार अपनी दुल्हन को तीर से निशाना लगाकर मारना होता है। अच्छी बात यह है कि इन तीरों के आगे का नुकीला भाग हटा दिया जाता है ताकि दुल्हन या किसी और को चोट न लगे। इसके बाद दूल्हा उस तीर और धनुष को तोड़ देता है। ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि उनके यहां माना जाता है कि ऐसा करने से दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे को हमेशा प्रेम करेगें और उनका यह रिश्ता मजबूत बना रहेगा।

