विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जेनिफर लोपेज का जलवा नहीं दिखेगा विश्व कप के ओपनिंग सेरेमनी में

By Edited By:
Published: Mon, 09 Jun 2014 06:24 PM (IST)Updated: Mon, 09 Jun 2014 06:34 PM (IST)

लॉस एंजिल्स। हॉलीवुड की मशहूर गायिका और अभिनेत्री जेनिफर लोपेज फीफा विश्व कप के ओपनिंग सेरेमनी में कार्यक्रम पेश नहीं ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लॉस एंजिल्स। हॉलीवुड की मशहूर गायिका और अभिनेत्री जेनिफर लोपेज फीफा विश्व कप के ओपनिंग सेरेमनी में कार्यक्रम पेश नहीं करेंगी।

मीडिया रिपो‌र्ट्स के मुताबिक 44 वर्षीय लोपेज 12 जून को होने वाले विश्व कप के आधिकारिक उद्घाटन सत्र में विश्व कप के गीत 'वी आर वन' पर पिटबुल के साथ प्रस्तुति नहीं देंगी। इस गीत को लोपेज ने रैपर पिटबुल और ब्राजील की सितारा गायिका क्लाउडिया लिट के साथ गाया है। टूर्नामेंट के पहले मैच से पूर्व होने वाले समारोह में तीनों के प्रस्तुति देने की संभावना थी। पहले मैच में मेजबान ब्राजील की टक्कर क्रोएशिया से होना है। फीफा ने इसकी वजह निर्माण मसलों को बताया है। लोपेज के प्रवक्ता ने कहा-हम फीफा के बयान की सटीकता की पुष्टि करते हैं। हमें खेद है कि इस साल विश्व कप के उद्घाटन समारोह में लोपेज शामिल नहीं हो पाएंगीं।

विश्व कप के आधिकारिक गीत की परंपरा 1966 के इंग्लैंड में हुए विश्व कप से शुरू हुई थी। वर्ष 2010 में दक्षिण अफ्रीका में हुए विश्व कप के दौरान पॉप गायिका शकीरा के गीत 'वाका वाका' ने धूम मचाई थी। इस साल के विश्व कप के गीत के लिए अपने नाम का चयन होने के बाद पिटबुल ने बेहद खुशी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि लोपेज और क्लाउडिया के साथ इस योजना में शामिल होना गर्व की बात है। मेरा मानना है कि इस खेल और संगीत की शक्ति दुनिया को एकजुट करने में सक्षम है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।