विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2012 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सत्ता नहीं, साथी तलाश रही कांग्रेस: जेटली

By Edited By:
Updated: Tue, 07 Feb 2012 11:04 PM (IST)

भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष अरुण जेटली ने मंगलवार को कांग्रेस, बसपा और सपा पर जमकर शब्दबाण चलाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यूपी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

शाहजहांपुर [जागरण संवाददाता]। भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष अरुण जेटली ने मंगलवार को कांग्रेस, बसपा और सपा पर जमकर शब्दबाण चलाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यूपी के चुनावी मैदान से बाहर है। वह प्रदेश की सत्ता नहीं, बल्कि ममता के बगावती तेवरों के चलते केंद्र की सत्ता में बने रहने के लिए नए सहयोगी की तलाश में है। उन्होंने मजहबी आरक्षण को संविधान विरोधी करार देते हुए इसका डटकर विरोध करने की भी बात कही।

अरुण जेटली शहर से भाजपा प्रत्याशी सुरेश खन्ना के नामांकन से पूर्व टाउन हॉल मैदान में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले आठ साल में प्रदेश विकास की दौड़ में काफी पिछड़ गया है। उन्होंने गुजरात की तरक्की का उदाहरण देते हुए कहा कि आज गुजरात की तुलना देश के किसी अन्य राज्य से नहीं बल्कि चीन से होती है। यूपी में साढ़े तीन साल के सपाई शासन में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंचा और गुण्डाराज सपाई ब्रांड बन गया। सपा की गुंडई से आजिज जनता ने बदलाव के तौर पर बसपा चुनी, जिसने भ्रष्टाचार के नए कीर्तिमान बनाए। सपा-बसपा दोनों ने ही समाज बांटा और भ्रष्टाचार से साधन एकत्र किए। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, 64 करोड़ के बोफोर्स घोटाले में सत्ता गंवाने वाली कांग्रेस के वर्तमान शासन काल में एक लाख 76 हजार करोड़ का घोटाला हुआ।

आतंकियों का सफाया करेगी भाजपा: नकवी

रामपुर। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने पर हूजी और सिमी जैसे आतंकी संगठनों का सफाया किया जाएगा। यूपी में पिछले आठ सालों में सिमी और हूजी जैसे आतंकवादी संगठनों ने गहरी पैठ बना ली है। इसके लिए कांग्रेस, सपा और बसपा जिम्मेदार हैं। इन संगठनों की गतिविधियां देश और प्रदेश की सुरक्षा के लिए चुनौती रहीं है। हर आतंकी घटना के बाद बड़ी संख्या में बेगुनाह मुस्लिम नौजवान इनके गुनाहों के शिकार हुए। वह मंगलवार को यहां प्रत्याशियों का नामांकन कराने आए थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर