विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भैयाजी जोशी तीसरे कार्यकाल के लिए चुने गए संघ के सरकार्यवाह

By Edited By:
Published: Sun, 15 Mar 2015 02:44 AM (IST)Updated: Sun, 15 Mar 2015 02:27 AM (IST)

नागपुर। तमाम अटकलों को धता बताते हुए सुरेश भैयाजी जोशी शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर्वसम्

News Article Hero Image

नागपुर। तमाम अटकलों को धता बताते हुए सुरेश भैयाजी जोशी शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर्वसम्मति से फिर सरकार्यवाह चुन लिए गए। यह उनका लगातार तीसरा कार्यकाल है।

संघ में जोशी (67) को संगठनात्मक कौशल और योजना बनाने में दक्षता के लिए जाना जाता है। उन्हें अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा के प्रतिनिधियों ने अगले तीन साल के नए कार्यकाल के लिए चुना। प्रतिनिधि सभा संघ की नीति निर्माण करने और फैसले लेने वाली सर्वोच्च संगठन है। संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नंद कुमार ने संवाददाताओं को यह जानकारी दी।

कुमार ने बताया कि जोशी के नाम का प्रस्ताव संघ के बिहार प्रमुख सिद्धनाथ सिंह ने रखा और उसका समर्थन बी प्रकाश, रामकृष्ण राव और सुनीलभाई मेहता ने किया। ये तीनों क्रमश: राजस्थान, दक्षिण मध्य और पश्चिम भारत के प्रभारी हैं। जोशी के निर्वाचित होने की घोषणा निर्वाचन अधिकारी की भूमिका निभा रहे उत्तारी क्षेत्र के बजरंग लाल गुप्त ने की।

जोशी अब अपनी टीम के सह सरकार्यवाहों का चुनाव करेंगे। फिलहाल सुरेश सोनी, कृष्ण गोपाल और होसबोले इस पद पर हैं। आरएसएस में सरकार्यवाह का स्थान संघ प्रमुख के तत्काल बाद है। प्रमुख के पद पर अभी मोहन भागवत हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में संघ ने मोदी के चुनाव प्रचार में बड़ी भूमिका निभाई थी।

संघ की प्रतिनिधि सभा की बैठक शुक्रवार को शुरू हुई है और उम्मीद है कि इसमें भाजपा और मोदी सरकार के बीच बेहतर समन्वय और संगठन के विस्तार सहित कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी। इसमें संघ से जुड़े कई संगठन जैसे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, विश्व हिंदू परिषद, भारतीय मजदूर संघ और भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

नंद कुमार ने बताया कि संघ ने इस बैठक में संयुक्त राष्ट्र की महासभा द्वारा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव स्वीकृत करने की सराहना की है। यह प्रस्ताव भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखा था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।