Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    यह अधिकारी करता था अश्‍लील हरकत, महिला खिलाड़ियों ने सिखाया ऐसा सबक, पढ़ें खबर

    By sunil negiEdited By:
    Updated: Sun, 15 May 2016 11:26 AM (IST)

    हरिद्वार के जिला क्रीड़ा अधिकारी महिला खिलाड़ियों से ऐसी हरकतें करता था, जिसे पढ़कर आप चौंक जाएंगे। जी हां, यह अधिकारी मैदान में महिला खिलाड़ियों से आ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    हरिद्वार। एक जिला क्रीड़ा अधिकारी महिला खिलाड़ियों से ऐसी हरकतें करता था, जिसे पढ़कर आप चौंक जाएंगे। जी हां, यह अधिकारी मैदान में महिला खिलाड़ियों से आए दिन अश्लील हरकतें करता था। जब पानी सिर के ऊपर से गुजरने लागा तो खिलाड़ियों से नहीं रहा गया। उन्होंने उसे ऐसा सबक सिखाया कि आप भी खुश हो जाएंगे। जानते हैं पूरा मामला।
    मामला रोशनाबाद खेल मैदान का है। यहां आने वाली महिला खिलाड़ियों से जिला क्रीड़ा अधिकारी कृष्ण कुमार अश्लील हरकतें करता था। शुरू-शुरू में ये खिलाड़ी इसे अनदेखा कर देती थीं। इससे जिला क्रीड़ा अधिकारी का मन बढ़ गया। उसकी ये हरकतें दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही थीं।

    बीते रोज तो हद ही हो गई, जब आरोपी एक महिला खिलाड़ी से अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर वह गाली-गलौच पर उतर आया। इससे पर सभी महिला खिलाड़ियों ने ठान ली कि इसे सबक सिखाना ही पड़ेगा। उन्होंने सिडकुल थाने में उसकी हरकतों की शिकायत कर दी।

    इस पर पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए थाने में बुलाया। आज दोपहर पुलिस ने आरोपी जिला क्रीड़ा अधिकारी कृष्ण कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

    पढ़ें:-भाई ने सोशल साइट पर देखा बहन का एमएमएस और फिर...