Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पति के दोस्त की डोल गई नीयत, ...और फिर किया यह

    By Kamlesh BhattEdited By:
    Updated: Sun, 28 Aug 2016 09:55 AM (IST)

    पति के दोस्त ने ही दोस्ती पर कलंक लगाते हुए दोस्त की पत्नी से अश्लील हरकत की। इसके बाद वह महिला को उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जेएनएन, श्री मुक्तसर साहिब। पति के दोस्त की ही नीयत उसकी पत्नी पर डोल गई। वह उससे अश्लील हरकतें करने लगा। यही नहीं, उसने उसका अश्लील वीडियो बना उसे सोशल साइट्स पर भी वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी गांव भागसर के युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    गांव भागसर की 33 वर्षीय महिला ने बताया कि दविंदर सिंह उर्फ बिट्टू उसके पति का दोस्त था, इसलिए उसका उनके घर आना-जाना था। वह उस पर बुरी नजर रखता था और उससे छेड़छाड़ भी करता था। उसने बहुत बार उसे रोका भी, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। उसने कई बार फोन पर उसकी गलत फोटो व वीडियो बनाकर नेट पर वायरल करने की धमकियां भी दी।

    पढ़ें : फेसबुक पर अपनी अश्लील फोटो देख युवती को लगा धक्का और फिर...

    बीते दिनों भी वह शहर जाने के लिए गांव के बस स्टैंड पर खड़ी थी। इस दौरान वहां दविंदर भी आ गया। बिट्टू ने आते ही उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। जब उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इसके बाद वह मौके से भाग गया। एसआइ चंचल सिंह ने बताया कि दविंदर सिंह बिट्टू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    पढ़ें : बेटी के कमरे से आ रही थी आवाजें, दरवाजा खुलवाया तो देखकर रह गए दंग

    खबरें और भी