विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'खून की दलाली' बयान पर बोले केजरीवाल- सेना अहम, सोच समझ कर बोलें राहुल

By JP YadavEdited By:
Published: Fri, 07 Oct 2016 10:42 AM (IST)Updated: Sat, 08 Oct 2016 08:54 AM (IST)

'खून की दलाली' बयान पर केजरीवाल ने अपने स्‍टैंड को बदलते हुए कहा कि राहुल गांधी को सोच समझ कर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अब पैंतरा बदल लिया है। इस मामले पर यू टर्न लेते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो केजरीवाल ने आज ट्वीट कर भारतीय सेना की सराहना की।

उन्होंने ट्वीट में कहा- 'भारतीय सेना के जवानों ने बहादुरी से सर्जिकल स्ट्राइक अंजाम दिया।' इसी ट्वीट में उन्होेेंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के उस बयान की भी आलोचना की है, जिसमें कांग्रेस उपाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर PoK में सर्जिकल स्ट्राइक का राजनीतिक फायदा उठाने का आरोप लगाते हुए कहा था-'पीएम सेना के जवानों के खून की दलाली कर रहे हैं।' राहुल गांधी के इस बयान पर अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है- 'राहुल गांधी जी ने जवानों की शहादत को 'ख़ून की दलाली' बोला। ये ठीक नहीं।'

वहीं, एक अन्य ट्वीट में केजरीवाल ने कहा है- 'मैं राहुल गांधी द्वारा भारतीय सेना के जवाने के बारे में कही गई बातों की निंदा करता हैं। यह एक ऐसा विषय है, जिस पर हमें एक मत होना चाहिए।'

कांग्रेस उपाध्यक्ष को लेकर केजरीवाल ने कहा है कि राहुल गांधी को ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए था। ऐसे हालात में हमें एकता बनाए रखने के साथ सेना संग खड़ा होना चाहिए।

गौरतलब है कि भाजपा ने जमकर आलोचना की है। भाजपा प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी ने जिस अंदाज में पीएम मोदी पर हमला किया है,वो निंदनीय है। सर्जिकल स्ट्राइक पर पूरा देश पीएम के साथ है। लेकिन कांग्रेस को ये सब अच्छा नहीं लग रहा है। कांग्रेस उपाध्यक्ष हताशा छिपाने के लिए सतही और निचले स्तर की बात कर रहे हैं।

राहुल के सामने आपस में भिड़ गए कांग्रेसी, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।