विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पति समय नहीं देते थे तो बेटे के कोच से कर बैठी प्यार, पढ़ें खबर

By JP YadavEdited By:
Published: Wed, 13 Apr 2016 10:57 AM (IST)Updated: Fri, 15 Apr 2016 07:26 AM (IST)

सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पत्नी को बेटे के कोच से प्यार हो गया है। अब होटलों में मिलते हैं। जब इसकी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नोएडा (ललित विजय)। प्यार में उम्र और धर्म का बंधन नहीं होता, लेकिन रिश्तों की मर्यादा टूटे तो यह प्यार अनैतिक भी हो जाता है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पत्नी को बेटे के कोच से प्यार हो गया है। अब होटलों में मिलते हैं। जब इसकी जानकारी पति को लगी तो पति-पत्नी के तकरार शुरू हो गई है।

होटल में किसी और की बीवी के संग ऐश के लिए चुराए 20 लाख रुपये

प्यार और तकरार की यह कहानी करीब एक साल पहले शुरू हुई। सेक्टर 77 में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर को कक्षा तीन में पढ़ने वाले सात वर्षीय बेटे के लिए स्केटिंग कोच की जरूरत थी। इंटरनेट से एक निजी स्कूल में कोचिंग देने वाले और सेक्टर 110 में रहने वाले श्याम दीक्षित से संपर्क हुआ।

Facebook पर प्यार फिर शादी, बाद में निकली एक बच्ची की मां

श्याम सोसाइटी में आकर बच्चे को कोचिंग देने पर राज हो गया। सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पत्नी शाम को बेटे को लेकर स्केटिंग की कोचिंग कराने जाने लगी। कुछ दिनों में श्याम की बच्चे की मां से दोस्ती हो गई। दोनों ने एक-दूसरे का मोबाइल नंबर ले लिया।

दिल्ली की मॉडल से गैंगरेप के बाद उसके पूरे बदन को सिगरेट से दागा

दोनों में कोचिंग के बाद भी बातें होने लगी। बातें मुलाकात में बदली और दोनों ने एक-दूसरे से प्यार का इजहार कर दिया। सॉफ्टवेयर इंजीनियर की अनुपस्थिति में उनकी पत्नी श्याम को घर भी बुलाने लगी। साथ ही दोनों सोसायटी में भी काफी लंबे समय तक एक-दूसरे से बात करते थे।

अजब इत्तेफाक! 42 साल बाद फिर रोटी के लिए जंग, इस बार मारा गया 'राजेश'

पति की गैरमौजूदगी में बढ़ा प्यार

पति के नोएडा में मौजूद रहने पर होटलों में मुलाकात का सिलसिला भी शुरू हो गया। तीन माह पहले इसकी भनक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को लगी। उन्होंने अकेले में श्याम से बातचीत की, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। फिर उन्होंने पत्नी से पूछताछ की। सख्त कदम उठाने की धमकी दी।

संबंध तोड़ने को तैयार नहीं

इससे घबराकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पत्नी ने श्याम से बातचीत की। उसने रिश्ते तोड़ने को कहा। श्याम इस बात के लिए राजी नहीं था। वह किसी भी कीमत पर संबंध तोड़ने को तैयार नहीं था। सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने उसे बेटे को कोचिंग देने से मना कर दिया। इसके बाद भी वह सेक्टर 77 में लगातार जा रहा था।

फेसबुक पर पोस्ट की आपत्तिजनक फोटो

उसने सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पत्नी को बात करने की कोशिश भी, लेकिन उसने मना कर दिया। इससे नाराज होकर श्याम ने आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पत्नी को दोस्तों से इस बात की जानकारी मिली।

उन्होंने पति को बताया। पति-पत्नी ने मिलकर दो माह पहले कोतवाली सेक्टर 49 पुलिस ने शिकायत की। पुलिस ने उस दौरान श्याम को गिरफ्तार कर लिया। एक माह पहले वह जेल से बाहर आया। जेल से आते ही श्याम फिर सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पत्नी से मिलने की कोशिश करने लगा।

प्रेमिका का दीदार करने काे घर के बाहर खड़ा रहता था

वह सेक्टर 77 में महिला के घर के बाहर जाकर घंटों खड़ा रहने लगा। वह महिला को रोककर उससे बात करने का दबाव बनाने लगा। महिला ने यह बात सॉफ्टवेयर इंजीनियर को बताया।

पति-पत्नी फिर से सोमवार रात कोतवाली सेक्टर 49 पहुंचे। जहां श्याम के खिलाफ फिर से छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया।सीओ अरविंद यादव का कहना है कि महिला की शिकायत पर फिर से श्याम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

पति के समय न देने के कारण कोच के करीब आई थी महिला

श्याम ने बताया कि सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पत्नी पति के समय न देने से परेशान थी। उसने शुरूआती दौर में बताया था कि पति बिल्कुल समय नहीं देते। इस कारण मन की बात भी सुनने वाला कोई नहीं है। श्याम ने इसी बात का फायदा उठाया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।