विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सपा का दावा: मुलायम सिंह स्वस्थ, तीन दिन मेदांता में करेंगे रेस्ट

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sat, 07 Mar 2015 12:32 PM (IST)Updated: Sat, 07 Mar 2015 12:39 PM (IST)

समाजवादी पार्टी का दावा है कि पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव बिल्कुल स्वस्थ हैं। पार्टी के प्रवक्ता तथा कैबिनेट ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। समाजवादी पार्टी का दावा है कि पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव बिल्कुल स्वस्थ हैं। पार्टी के प्रवक्ता तथा कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने आज बयान जारी किया है कि मुलायम सिंह यादव की तबियत बिल्कुल ठीक है। वह गुडग़ांव के मेदांता अस्पताल में डॉक्टर नरेश त्रेहन की देखरेख में रहेंगे।

पार्टी के प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि नेताजी बिल्कुल स्वस्थ हैं। लगातार काम के कारण उनको डॉक्टरों ने कुछ आराम की सलाह दी थी। इस कारण उनको मेदांता अस्पताल ले जाया गया है। जहां पर नेताजी तीन दिन तक डॉक्टरों की देखरेख में आराम करेंगे।

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का बुधवार तथा गुरुवार को लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में चेकअप कराया गया था। सभी जांच के बाद उनको आवास भेजा गया था। कल देर रात करीब 12 बजे उन्हें गुडग़ांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें खांसी, जुकाम, पेट और सीने में दर्द की शिकायत थी, जिसके बाद अस्पताल लाया गया। मेदांता में उनकी कई जांच हो चुकी हैं।

सपा सुप्रीमो मुलायम की तबीयत बुधवार की देर रात अचानक खराब हो गई थी। उन्हें सर्दी-जुकाम और हल्का बुखार होने पर देर रात लखनऊ के पीजीआई में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि यूरिनरी इंफेक्शन के चलते उनकी तबीयत बिगड़ी थी। बुधवार देर रात करीब 10:30 बजे सपा सुप्रीमो मुलायम को पीजीआई लाया गया था, करीब दो बजे स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। सब सामान्य होने पर गुरुवार सुबह चार बजे उनको वापस घर भेज दिया गया था। इसके बाद फिर उन्हें मेदांता लाया गया जहां कल परीक्षण हुआ था और देर रात भर्ती करना पड़ा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।