विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अफगानिस्तान में बाढ़ से 100 लोगों की मौत

By Edited By:
Updated: Sat, 07 Jun 2014 04:16 PM (IST)

काबुल। उत्तरी अफगानिस्तान के दूर दराज पहाड़ी इलाके में आई बाढ़ में अब तक 100 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रांतीय अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि 100 से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

काबुल। उत्तरी अफगानिस्तान के दूर दराज पहाड़ी इलाके में आई बाढ़ में अब तक 100 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रांतीय अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि 100 से अधिक लोग घायल हैं और हजारों लोगों को अपना घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है।

बघलान प्रांत के 'गुजिरगा ए नूर' जिले के पुलिस प्रमुख लेफ्टिनेंट फैजल रहमान ने बताया, 54 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। इनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। फिलहाल बहुत से लोग लापता हैं। उन्होंने कहा, बाढ़ से भारी तबाही हुई है। अभी तक हमारी मदद के लिए कोई नहीं आया है। लोग बाढ़ के बाद लापता हुए अपने परिवारजनों को ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं।

गुजिरगा ए नूर प्रांत की राजधानी पुली खुमारी से 140 किलोमीटर दूर स्थित है। बघलान प्रांत के प्रवक्ता जावेद बशरत ने कहा कि हमें बाढ़ की जानकारी है। लेकिन प्रभावित इलाके तक मदद पहुंचाने में आठ से नौ घंटे का समय लगेगा। थोड़े दिनों पहले ही उत्तरी अफगानिस्तानी प्रांत बदख्शां में भारी बारिश के भूस्खलन में हजारों लोग मारे गए थे।

पढ़ें: अफगानिस्तान में भूस्खलन, 350 लोगों की मौत

अफगानिस्तान में भारतीय दूतावास पर हमला