विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यमन से लाए गए 11 भारतीय पाकिस्तान पहुंचे

By Rajesh NiranjanEdited By:
Updated: Tue, 07 Apr 2015 09:41 PM (IST)

यमन से निकाले गए 11 भारतीयों को विशेष विमान से नई दिल्ली भेजने की पाकिस्तान की पेशकश भारत ने स्वीकार कर ली है। ये नागरिक बुधवार को कराची से रवाना होंगे। ये लोग 171 पाकिस्तानियों के साथ पाक नौसेना के जहाज से मंगलवार को कराची पहुंचे थे। इसके बाद पाकिस्तानी

News Article Hero Image

नई दिल्ली। यमन से निकाले गए 11 भारतीयों को विशेष विमान से नई दिल्ली भेजने की पाकिस्तान की पेशकश भारत ने स्वीकार कर ली है। ये नागरिक बुधवार को कराची से रवाना होंगे। ये लोग 171 पाकिस्तानियों के साथ पाक नौसेना के जहाज से मंगलवार को कराची पहुंचे थे। इसके बाद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने इन्हें घर पहुंचाने के लिए विशेष विमान की व्यवस्था करने की पेशकश की थी।

सूत्रों ने बताया कि इन भारतीयों से मिलने के लिए भारतीय उच्चायोग की एक टीम कराची बंदरगाह पर मौजूद थी। इन लोगों को यमन के दक्षिण-पूर्व शहर अल मुकल्लाह से सुरक्षित निकाला गया है। पिछले सप्ताह भारत ने भी यमन के अल हुदायदाह शहर से पाकिस्तानी नागरिकों को सुरक्षित निकाला था।

अमेरिका ने नागरिकों से कहा-समुद्र के रास्ते भागो

वाशिंगटन। अमेरिका के पास यमन में फंसे अपने नागरिकों को निकालने की फिलहाल कोई योजना नहीं है। उसने अपने नागरिकों से स्वयं ही समुद्र के रास्ते इस देश को छोड़ने की अपील की है। विदेश विभाग की प्रवक्ता मैरी हर्फ ने कहा कि यमन में मौजूद अमेरिकी नागरिकों की सही संख्या की जानकारी नहीं है। विदेश विभाग वहां फंसे नागरिकों से संपर्क स्थापित करने की कोशिश कर रहा है।

हवाई हमलों में स्कूली बच्चों की मौत

सना। यमन में सऊदी अरब के नेतृत्व में जारी हवाई हमलों में मंगलवार को हाउती विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाके इब में एक सैन्य शिविर को निशाना बनाया गया। इस कार्रवाई में शिविर के पास बने एक स्कूल के दो बच्चों की भी मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि राजधानी सना से 160 किमी दूर इस शिविर पर पांच बम गिराए गए। गठबंधन सेना ने यमन के उत्तरी प्रांत सदाह और हज्जा को भी निशाना बनाया। दूसरी ओर, यूनिसेफ ने कहा है कि यमन में दो सप्ताह पहले शुरू हुए संघर्ष के बाद से एक लाख से अधिक लोग घर छोड़कर भाग चुके हैं। हिंसा में अब तक कम से कम 74 बच्चे मारे गए हैं और 44 घायल हुए हैं।

यमन से निकाले गए 3300 भारतीयों में एक नवजात भी शामिल

यमन से अपनों की रिहाई के लिए 26 देशों ने मांगी भारत से 'राहत'