विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नाइजीरिया: मस्जिद में आत्मघाती हमला, 22 लोगों की मौत

By Manish NegiEdited By:
Updated: Wed, 16 Mar 2016 04:19 PM (IST)

नाइजीरिया की एक मस्जिद में आत्मघाती हमले की खबर है। समाजार एजेंसी एएफपी के मुताबिक उत्तरी नाइजीरिया में माइदुगुरि की एक मस्जिद में ये आत्मघाती हमला हुआ है।

News Article Hero Image

अबुजा। नाइजीरिया की एक मस्जिद में आत्मघाती हमले की खबर है। समाजार एजेंसी एएफपी के मुताबिक उत्तरी नाइजीरिया में माइदुगुरि की एक मस्जिद में ये आत्मघाती हमला हुआ है। इस हमले में 22 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि कई लोग घायल भी हुए हैं।

मस्जिद में आत्मघाती हमले की खबर के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल किसी संगठन ने हमले की जानकारी नहीं ली है। हालांकि बताया जा रहा है कि हमले के पीछे आतंकी संगठन बोको हराम का हाथ हो सकता है।

गौरतलब है कि बीते साल भी माइदुगुरि की एक मस्जिद पर आत्मघाती हमले हुए थे। जिसमें 14 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी।

नाइजीरिया में बोको हराम ने 86 की ली जान, बच्चों को किया आग के हवाले