Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पाकिस्तान ने रिहा किए भारत के 220 मछुआरे

    By Sanjeev TiwariEdited By:
    Updated: Sun, 25 Dec 2016 06:51 PM (GMT+05:30)

    मालिर जेल के अधीक्षक हसन सेहतो के मुताबिक गृह मंत्रालय के आदेश पर यह रिहाई की जा रही है। 219 मछुआरे इसी एक जेल में थे। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    कराची, प्रेट्र। पाकिस्तान ने भी बिगड़े रिश्तों को फिर से पटरी पर लाने की इच्छा का परिचय दिया है। उसने सद्भावना दिखाते हुए अपनी जेल में बंद 220 मछुआरों को रिहा कर दिया है। ये मछुआरे जल सीमा का उल्लंघन करके पाकिस्तानी क्षेत्र में पहुंच गए थे, जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

    इन लोगों को ट्रेन से लाहौर भेजा गया है, जहां से इन्हें वाघा बॉर्डर लाकर भारतीय अधिकारियों को सौंपा जाएगा। मालिर जेल के अधीक्षक हसन सेहतो के मुताबिक गृह मंत्रालय के आदेश पर यह रिहाई की जा रही है। 219 मछुआरे इसी एक जेल में थे। पाकिस्तान सरकार के इस सद्भावना वाले कदम को जनवरी में हुए पठानकोट एयरबेस और सितंबर में हुए उड़ी सैन्य ठिकाने पर आतंकी हमले से पैदा तनाव को कम करने का प्रयास माना जा रहा है।

    पिछले हफ्ते पाकिस्तान फिशरमैन फोरम ने दावा किया था कि भारतीय सुरक्षा बलों ने गुजरात समुद्री सीमा के नजदीक पाकिस्तानी क्षेत्र से दर्जनों पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ लिया था। इस दावे पर भारतीय सरकार ने अभी कुछ नहीं कहा है।

    पढ़ेंः पीएम मोदी ने नवाज शरीफ को दी जन्मदिन की बधाई

    खबरें और भी