विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अफगानिस्तान में तालिबान का हमला नाकाम, 32 आतंकियों की मौत

By Manish NegiEdited By:
Updated: Mon, 24 Oct 2016 04:42 PM (IST)

अफगान सेना ने तालिबानी आतंकियों के हमले को नाकाम कर दिया है। इस हमले में 32 आतंकी मारे गए है।

News Article Hero Image

काबुल, (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में तालिबानी आतंकियों का हमला नाकाम करते हुए सेना ने 32 को मौत के घाट उतार दिया है। तालिबानी आतंकी जोजजान के फैजाबाज जिले पर कब्जे की कोशिश में थे।

सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ‘तालिबानी आतंकियों ने शनिवार को फैजाबाद में हमला किया था। जिसे सेना ने नाकाम कर दिया। तालिबानी आतंकी अपने 32 साथियों की लाशों को छोड़कर भाग गए।‘

अधिकारियों ने बताया कि दो दिन तक चली इस लड़ाई में 60 आतंकी घायल भी हुए हैं। इस लड़ाई में पड़ोली जिले के पुलिस प्रमुख की भी मौत हो गई है।

अफगानिस्तान और तालिबान के बीच फिर शुरू हुई शांति वार्ता