विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अफगानिस्तान में 44 तालिबान आतंकी ढेर

By Edited By:
Published: Fri, 04 Jul 2014 04:35 PM (IST)Updated: Fri, 04 Jul 2014 06:02 PM (IST)

अफगानिस्तान में बृहस्पतिवार से शुरू हुई सेना की कार्रवाई में करीब 44 तालिबान आतंकी मारे जा चुके हैं। रक्षा मंत्रालय ...और पढ़ें

News Article Hero Image

काबुल। अफगानिस्तान में बृहस्पतिवार से शुरू हुई सेना की कार्रवाई में करीब 44 तालिबान आतंकी मारे जा चुके हैं। रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान के अनुसार, 'सेना, पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने नांगरहर, कुंदुज, लोगर, पक्तिया और हेलमंड प्रांतों में आतंकियों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान 44 तालिबान आतंकी मारे गए और छह घायल हो गए।' मंत्रालय ने बताया कि अभियान में चार आतंकियों को गिरफ्तार भी किया गया है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने मंत्रालय के हवाले से बताया कि सैनिकों ने आतंकियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। सुरक्षा बलों की ओर से किसी के मारे जाने की खबर नहीं है। इससे पहले तालिबान आतंकियों ने बृहस्पतिवार शाम उत्तरी बल्ख प्रांत में बम एवं हथियारों से हमला किया। हमले में दो नागरिक मारे गए, जबकि नौ अन्य घायल हो गए। बयान के मुताबिक, इसी दौरान पुलिस ने दक्षिणी कंधार प्रांत में सड़क किनारे रखे 14 बमों का भी पता लगाकर उन्हें निष्क्रिय किया है।

पढ़े: हेरात में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमले के पीछे लश्कर

जेहाद के नाम पर चंदा वसूली का प्रशिक्षण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।