Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अमेरिका के सबसे धनी लोगों की सूची में पांच भारतीयों का नाम भी शामिल

    By Atul GuptaEdited By:
    Updated: Mon, 10 Oct 2016 03:00 AM (IST)

    इस सूची में माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स लगातार 23वें साल इस सूची में पहले स्थान पर हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    न्यूयॉर्क, प्रेट्र। फोर्ब्स मैगजीन ने अमेरिका के 400 सबसे अधिक धनी लोगों की सूची जारी की है जिसमें पांच भारतीयों का भी नाम शामिल है। इस सूची में माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स लगातार 23वें साल इस सूची में पहले स्थान पर हैं।

    फोर्ब्स की ‘अमेरिका में सबसे धनी हस्तियों की सूची-2016’ में शामिल हस्तियों में सिंफनी टेक्नोलॉजी के संस्थापक रमेश वाधवानी, आउटसोर्सिंग फर्म सिनटेल के सह संस्थापक भरत नीरज देसाई, विमानन क्षेत्र के राकेश गंगवाल, बिजनेसमैन जॉन कपूर व सिलिकन वैली निवेशक कवितर्क राम श्रीराम का नाम शामिल है।

    वाधवानी को सूची में 222वें स्थान पर रखा गया है और उनकी संपत्ति तीन अरब डॉलर आंकी गई है। इसी तरह 2.5 अरब डॉलर संपत्ति के साथ देसाई 274वें स्थान पर वहीं 2.2 अरब डॉलर संपत्ति के साथ गंगवाल 321वें स्थान पर और 2.1 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ कपूरी 335वें स्थान हैं। इसके अलावा 1.9 अरब डॉलर संपत्ति के साथ श्रीराम को 361वें स्थान पर रखा गया है।

    पढ़ें- फोर्ब्स की सूची में लुढ़के ट्रंप, कुल संपत्ति में आई 80 करोड़ डॉलर की कमी

    खबरें और भी