विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इराक में हमले में 60 कैदियों की मौत

By Edited By:
Published: Thu, 24 Jul 2014 04:33 PM (IST)

इराक में राजधानी बगदाद के पास कैदियों को लेकर जा रहे वाहनों के काफिले पर किए गए हमले में 60 ...और पढ़ें

News Article Hero Image

बगदाद। इराक में राजधानी बगदाद के पास कैदियों को लेकर जा रहे वाहनों के काफिले पर किए गए हमले में 60 कैदियों की मृत्यु हो गई।

शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने एक पुलिस सूत्र के हवाले से कहा है कि यह हमला गुरुवार को उस समय हुआ जब ताजी की जेल से कैदियों को स्थानांतरित किए जाने के दौरान उन्हें ले जा रहे वाहनों को सड़क किनारे एक बम से निशाना बनाया गया। सूत्र के मुताबिक बम विस्फोट के बाद बंदूकधारी वहां पहुंच गए और सभी कैदियों को मार डाला। बंदूकधारियों के हमले में नौ पुलिसकर्मी घायल भी हो गए। अभी यह पता नहीं चल सका है कि किन लोगों ने कैदियों की हत्या की है। इस संबंध में जांच की जा रही है। 23 जून को भी हिल्ला से अल-कासिम स्थानांतरित किए जा रहे कैदियों पर अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में 71 कैदी मारे गए थे। इस बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून इराक की आधिकारिक यात्रा पर बगदाद पहुंच गए हैं। शिन्हुआ ने सरकारी इराकिया चैनल के हवाले से कहा है कि बान मध्य पूर्व देशों की अपनी यात्रा के क्रम में बगदाद आए हैं। चैनल के मुताबिक महासचिव द्वारा इराकी प्रधानमंत्री नूरी अल-मलिकी, संसद के नर्व निर्वाचित स्पीकर सलीम अल-जुबूरी और अन्य शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात किए जाने की संभावना है।

पढ़ें: इराकी जेल में बंद ओडि़शा के युवक की रिहाई शीघ्र संभव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।