विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हैती में मैथ्यू तो दक्षिण कोरिया में चाबा का कहर, 75 की मौत

By Manish NegiEdited By:
Updated: Thu, 06 Oct 2016 08:44 PM (IST)

मैथ्यू तूफान ने हैती में कहर बरपाया हुआ है वहीं दक्षिण कोरिया में चाबा ने लोगों की परेशानी बढ़ाई हुई है।

News Article Hero Image

पोर्ट ओ प्रिंस, एएफपी/रायटर। कैरेबियाई देश हैती जहां मैथ्यू तूफान से बेहाल है तो वहीं एशियाई देश दक्षिण कोरिया में चाबा कहर बरपा रहा है। तूफान के चलते हैती में अब तक 69 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कोरिया में भी छह नागरिक मारे गए हैं।

हैती में करीब एक दशक में यह सबसे भीषण तूफान आया है। इसके चलते भारी बारिश और तबाही वाली तेज हवाएं चल रही हैं। उत्तरी अमेरिका के इस सबसे गरीब देश में भारी तबाही होने की खबर है। हैती के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अल्बर्ट मोलेन ने कहा कि अभी तक नुकसान का अंदाजा नहीं लगाया जा सका है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। क्योंकि कई इलाकों से संपर्क टूट चुका है। दो लोगों के लापता होने की भी खबर है।

दक्षिण पश्चिमी शहर जेरेमी के हेलीकॉप्टर सर्वे में बड़ी संख्या में क्षतिग्रस्त घर और बाढ़ में डूबे खेत दिखे हैं। यह तूफान दक्षिण पश्चिम अमेरिका की ओर बढ़ रहा है। इसके मद्देनजर करीब 20 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का आदेश दिया गया है।

इस बीच अमेरिका ने हेलीकॉप्टर, एक विमान वाहक पोत, सैनिकं और अन्य सहायता सामग्री हैती के लिए भेजी है। दक्षिण कोरिया के दक्षिणी तट से गुरुवार को चाबा तूफान टकराया। इसके चलते भारी बारिश और तेज हवाएं चलीं। तटीय इलाके के दो लाख 30 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। उल्सान शहर में एक व्यक्ति अपने अपार्टमेंट के पास डूब गया और एक महिला अंडरग्राउंड पार्किंग में मृत पाई गई।

मैथ्यू तूफान का कहर, अब तक 25 लोगों की मौत, अमेरिका की तरफ बढ़ा