विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी के 7 साल बाद पति-पत्नी निकले भाई-बहन

By Edited By:
Published: Sun, 10 Aug 2014 12:45 PM (IST)

एक सुंदर जोड़े की शादी को 7 साल बीत गए। उन्हें 6 साल की एक बेटी भी है। पति की उम्र 37 और पत्‍‌नी की 3

News Article Hero Image

साओ पॉलो। एक सुंदर जोड़े की शादी को 7 साल बीत गए। उन्हें 6 साल की एक बेटी भी है। पति की उम्र 37 और पत्‍‌नी की 39 साल है। दोनों की शादीशुदा जिंदगी बड़े मजे और प्यार-मोहब्बत से गुजर रही थी। बदकिस्मती से दोनों को ही उनकी मां ने उस वक्त छोड़ दिया जब वे अबोध थे।

ये पति-पत्नी हैं ब्राजील के साओ पोलो के लियंड्रो (37) और एड्रियाना (39)। एड्रियाना को उसकी मां मारिया ने तब छोड़ दिया था जब वह महज एक साल की थी। एड्रियाना का पालन-पोषण उसके पिता ने किया। जबकि लियंड्रो जब आठ साल का था तभी उसकी मां छोड़कर चली गई और जिस महिला को वह मां समझता रहा वह असल में उसकी सौतेली मां थी। संयोग से लियंड्रो की मां का नाम भी मारिया ही था। जवान होने पर एड्रियाना की शादी हो गई और वह अपने शहर से दूर चली गई। लेकिन यह शादी ज्यादा समय तक नहीं चली और एड्रियाना को वापस अपने शहर साओ पोलो लौटना पड़ा। इसी बीच इसी शहर के रहने वाले ट्रक ड्राइवर लियंड्रो की मुलाकात एड्रियाना से हुई। दोनो की मुलाकातें बढ़ती रहीं और दोनों को प्यार हो गया। इस तरह करीब 7 साल से वे पति-पत्‍‌नी की तरह साथ रह रहे थे।

हालांकि शादी के बाद तक भी दोनों अपनी-अपनी मां का पता-ठिकाना ढूंढ़ने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे थे। इसी दौरान पिछले महीने एंड्रियाना ने एक रेडियो चैनल से उसकी मां को ढूंढ़ने में मदद करने की प्रार्थना की। रेडियो ग्लोबो भी द टाइम इज नाऊ नाम से एक कार्यक्रम चलाता है जिसमें खोए हुए रिश्तेदारों को अपनों से मिलवाया जाता है।

इसी रेडियो शो में एंड्रियाना की मुलाकात उसकी मां मारिया से हो गई। रेडियो शो के इस इंटरव्यू के अंत में मारिया ने कहा कि उसका एक बेटा भी खो गया था जिसका नाम लियंड्रो था। यह बात सुनते ही एंड्रियाना के पैरों तले से जमीन खिसक गई। वह समझ गई थी कि यह वही लियंड्रो है जिससे उसने शादी की है। उसने रोते हुए कहा कि, मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा है कि तुम ऐसा कह सकती हो। लियंड्रो ही मेरा पति है। अब मुझे घर जाने में भी डर लग रहा है कि कहीं लियंड्रो अब मेरे साथ रहना नहीं चाहेगा। मैं उससे बहुत प्यार करती हूं। हमें लगता था कि हम दोनों की मां का नाम मारिया होना कोई आश्चर्य नहीं है क्योंकि यह एक आम नाम है और यह संयोग के सिवाय और कुछ नहीं।

डेलीमेल की खबर के मुताबिक अब एंड्रियाना और लियंड्रो ने रेडियो ग्लोबो पर कहा है कि वे दोनों साथ ही रहेंगे, चाहे असल में वे भाई-बहन ही क्यों ना हों। एंड्रियाना का कहना है कि केवल मौत ही उन्हें अलग कर सकती है। ऐसा सब कुछ इसीलिए हुआ कि शायद भगवान भी यही चाहता था। हालांकि अगर हम दोनों पहले से हकीकत जानते, तो ऐसा कुछ नहीं होता। लेकिन हमें पता नहीं था और हम एक-दूसरे को प्यार करने लगे।

दोनों का कहना है कि हकीकत सामने आते ही हम लोगों को बहुत दुख हुआ और झटका भी लगा। लेकिन अब हमने तय किया है कि साथ ही रहना है चाहे दुनिया कुछ भी सोचे। हमें कोई अलग नहीं कर सकता है। इस जोड़े ने बताया कि वे अपनी मां पर उन्हें बचपन में ही छोड़ देने का आरोप नहीं लगाएंगे। इस हकीकत के सामने आने के बाद उन्होंने मां से कई बार बातचीत की है और जल्दी वे मां से मिलने जाएंगे।

पढ़ें: भारतीय दंपति के रोटी बनाने वाले रोबोट की अमेरिकी बजार में धूम

पढ़ें: सवा अरब यूजरनेम व पासवर्ड चोरी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।