विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एयर इंडिया ने नई दिल्ली से सैनफ्रांसिस्को के लिए शुरू की सीधी हवाई सेवा

By Atul GuptaEdited By:
Updated: Thu, 03 Dec 2015 11:49 PM (IST)

पहली बार नई दिल्ली से सीधे अमेरिका के सैनफ्रांसिस्को के लिए सीधी उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट ने सैनफ्रांसिस्को एयरपोर्ट पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर एक नया इतिहास अपने नाम कर लिया है।

News Article Hero Image

सेनफ्रांसिस्को। पहली बार नई दिल्ली से सीधे अमेरिका के सैनफ्रांसिस्को के लिए सीधी उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट ने सैनफ्रांसिस्को एयरपोर्ट पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर एक नया इतिहास अपने नाम कर लिया है।

नई दिल्ली से 223 सवारियों के साथ सैनफ्रांसिस्को के लिए निकली एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर एआई-173 का सैनफ्रांसिस्को एयरपोर्ट पर सुबह 5 बजकर 40 मिनट पर जबरदस्त स्वागत किया गया। इसके साथ ही एयर इंडिया अमेरिका के पश्चिमी तट तक सीधे पहुंचने वाली पहली भारतीय फ्लाइट बन गई है।


अमेरिका में भारतीय वाणिज्य राजदूत वैंकटेशन अशोक समेत अमेरिका और भारत के कई अधिकारियों ने फीता काटने की रस्म में शामिल होकर औपचारिक रूप से इस सीधी सेवा की शुरूआत की।

इस मौके पर वैंकटेशन अशोक ने कहा कि ये एयर इंडिया के लिए एक उल्लेखनीय दिन है। सैनफ्रांसिस्को के मेयर ने भारत से सीधी उड़ान सेवा की शुरूआत का जश्न मनाने के लिए प्रतिकात्मक तौर पर इसे एयर इंडिया डे मनाने की घोषणा की है।
इसके साथ ही एयर इंडिया नई दिल्ली से अमेरिका के पश्चिमी हिस्से में सीधे उड़ान सेवा देने वाली पहली भारतीय एयरलाइंस कंपनी बन गई है। एयर इंडिया की ये फ्लाइट हफ्ते में तीन दिन यानि रविवार, बुधवार और शुक्रवार को सैनफ्रांसिस्को के लिए उड़ान भरेगी।


सिंतबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिलिकॉन वैली की यात्रा के दौरान ये घोषणा की थी कि भारत से सिलिकॉन वैली के लिए सीधी विमान सेवा की शुरूआत की जाएगी।


आईटी प्रोफेशनल अभिनव कुरू ने कहा कि प्रधानमंत्री की घोषणा के दो महीने के भीतर ही सीधी फ्लाइट सेवा की शुरूआत करना बहुत मुश्किल था लेकिन अमेरिकी अधिकारियों की सहायता से ये संभव हो सका। अभिनव ने इस सेवा के शुरू होने के बाद यात्रियों का 5 से 6 घंटे का समय बचेगा क्योंकि अब यात्रियों को भारत के लिए फ्लाइट पकड़ने के लिए शिकागो नहीं जाना पड़ेगा।

इससे पहले भारत आने जाने के लिए करीब 23 घंटे का समय लगता था लेकिन अब ये यात्रा करीब 17 घंटों में ही पूरी की जा सकेगी।

पढ़ें- एयर इंडिया अधिकारियों के साथ मारपीट करने वाले सांसद पर मामला दर्ज