विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हैती में 842 जान लेने के बाद अमेरिका पहुंचा चक्रवाती तूफान मैथ्यू

By Monika minalEdited By:
Published: Fri, 07 Oct 2016 03:39 PM (IST)Updated: Fri, 07 Oct 2016 10:54 PM (IST)

कैरेबियाई देश हैती के बाद 'मैथ्यू' तूफान अमेरिका के फ्लोरिडा की ओर बढ़ रहा है, जिसके कारण अमेरिका में 3,800 से अधिक उड़ानें रद की गयी हैं।

News Article Hero Image

वाशिंगटन, रायटर। कैरेबियाई देश हैती में भारी तबाही मचाने के बाद चक्रवाती तूफान 'मैथ्यू' अमेरिका पहुंच गया है। इसके चलते अमेरिका में 3,800 से ज्यादा उड़ानों को रद करना पड़ा है। तूफान से सबसे ज्यादा नुकसान हैती के ग्रामीण इलाकों में हुआ।

हैती में इसकी वजह से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 842 हो गई है। अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत के पॉम बीच और केप केनवेरेल के बीच विनाशकारी तूफान के टकराने की आशंका से एहतियात बरतते हुए तटीय इलाके पहले ही खाली करा लिए गए थे। तूफान के कारण फ्लोरिडा में 195 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं और भारी बारिश हो रही है।

अमेरिका के जार्जिया और साउथ कैरोलिना प्रांत में भी तूफानी हवाएं चल रही हैं। इसकी वजह से फोर्ट लाउडर्डेल हॉलीवुड एयरपोर्ट को 2005 के बाद पहली बार बंद किया गया है। फ्लाइट अवेयर वेबसाइट के अनुसार अब तक 3,862 उड़ानें रद की जा चुकी हैं। फ्लोरिडा में आपात स्थिति घोषित कर दी गई है। करीब 20 लाख लोगों को तटीय इलाकों से हटने का आदेश दे दिया गया है।

हैती में मैथ्यू तो दक्षिण कोरिया में चाबा का कहर, 75 की मौत

छह लाख से ज्यादा घरों में लोग बिना बिजली के रह रहे हैं। हैती से पहले तूफान ने जमैका, क्यूबा, बहामा और डोमिनिक रिपब्लिकन में भी तबाही मचाई थी। लेकिन सबसे ज्यादा नुकसान हैती में हुआ है, जहां हजारों लोग बेघर हो गए और फसलें बरबाद हो गईं।बचाने को कुछ नहीं बचाहैती के कैंटल शहर के डिप्टी मेयर मार्क सोनियल ने कहा, 'हमारे पास बचाने के लिए कुछ नहीं बचा है। सब कुछ बरबाद हो गया।'

कैरेबियाई देश हैती में भारी तबाही मचाने के बाद 'मैथ्यू' तूफान अमेरिका के फ्लोरिडा की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इसके चलते अमेरिका में 3,800 से अधिक उड़ानों को रद करना पड़ा है। जबकि हैती में इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 339 हो गई है।

एनबीसी न्यूज के अनुसार, फ्लोरिडा के पॉम बीच और केप केनवरल के बीच विनाशकारी तूफान के टकराने का अनुमान है। तटीय इलाकों को खाली करा लिया गया है। तूफान के चलते 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं और तेज बारिश हो रही है। जार्जिया और साउथ कैरोलिना में भी तेज आंधी चल रही है। इसके बावजूद मियामी एयरपोर्ट, पॉम बीच एयरपोर्ट को खोले रखने का फैसला किया गया है। हालांकि वाणिज्यिक उड़ानें निलंबित की गई हैं। जबकि फोर्ट लाउडर्डेल हॉलीवुड एयरपोर्ट को 2005 के बाद पहली बार बंद किया गया है। फ्लाइट अवेयर वेबसाइट के अनुसार, बुधवार से शनिवार के बीच की 3,862 उड़ानें रद की जा चुकी हैं। फ्लोरिडा में आपात स्थिति की घोषणा की गई है। करीब 20 लाख लोगों को तटीय इलाकों से हटने का आदेश दे दिया गया है। यहां 90 हजार से ज्यादा घरों के लोग बिना बिजली के हैं।

यह तूफान हैती, जमैका, क्यूबा, बहामास और डोमिनिक रिपब्लिकन में भी तबाही मचा चुका है। सबसे ज्यादा तबाही हैती में हुई है। स्थानीय सिविल प्रोटेक्शन अधिकारियों ने कहा, तूफान ने 339 लोगों की जान ली। 20 हजार से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है। तटीय शहर लेस एंग्लेस में दर्जनों लोग मारे गए हैं।

बचाने को कुछ नहीं बचा

हैती के कैंटल शहर के डिप्टी मेयर मार्क सोनियल ने कहा, 'हमारे पास बचाने के लिए कुछ नहीं बचा है। सब कुछ बर्बाद हो गया है।'

अमेरिका में इस वर्ष आए वो बड़े तूफान जिन्होंने मचाई भीषण तबाही

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।