विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तलाशी वाले वीडियो से सकते में अमेरिका

By Edited By:
Published: Sun, 05 Jan 2014 08:55 AM (IST)Updated: Sun, 05 Jan 2014 01:10 PM (IST)

भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागडे की न्यूयार्क में गिरफ्तारी के बाद उनकी भद्दे तरीके से ली गई तलाशी के एक वीडियो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

वाशिंगटन। भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागडे की न्यूयार्क में गिरफ्तारी के बाद उनकी भद्दे तरीके से ली गई तलाशी के एक वीडियो ने अमेरिका की परेशानी बढ़ा दी है। नई दिल्ली से रिश्ते और बिगड़ने और भारत में अमेरिका विरोधी माहौल को हवा मिलने से आशंकित अमेरिका ने सोशल साइट्स में उपलब्ध इस वीडियो को खतरनाक रूप से फर्जी और उकसाने वाला करार दिया है। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने विचलित करने वाले इस वीडियो पर सफाई देते हुए उसे नकली करार दिया है और यह भी कहा कि उन्होंने इसे नहीं देखा है। इस बीच यू-ट्यूब से इस वीडियो को हटा लिया गया है क्योंकि अरूप भट्टाचार्य नाम के एक व्यक्ति ने इस वीडियो पर अपना दावा ठोक दिया है। 1विदेश विभाग की उप प्रवक्ता मैरी हर्फ ने शुक्रवार को कहा कि जिस वीडियो फुटेज से हम लोग वाकिफ हैं वह फुटेज खोबरागडे का नहीं है। सोशल मीडिया में जो वीडियो फुटेज वितरित हुआ है, उसमें दिखता है कि अमेरिकी अधिकारी हिरासत में एक महिला के कपड़े उतार रहे हैं। तलाशी के दौरान ऐसा लगता है कि महिला चिल्ला रही है। हर्फ ने इस पर कहा कि असली होने की जांच किए बगैर जो वीडियो कुछ समाचार वेबसाइटों पर चल रहा है वह फर्जी है। यह वास्तविक नहीं है, हम इसे बहुत परेशानी पैदा करने वाला, गैर जिम्मेदार और अविचारी मानते हैं और इसकी निंदा करते हैं। मैं यह बिल्कुल स्पष्ट कर देना चाहती हूं कि यह देवयानी का वीडियो नहीं है।

देवयानी को किया गया था गिरफ्तारन्यूयार्क में उप महावाणिज्य दूत के रूप में तैनात 1999 बैच की आइएफएस अधिकारी देवयानी खोबरागडे को अपनी नौकरानी के वीजा आवेदन में फर्जी घोषणाओं के लिए गिरफ्तार किया गया था। तब 39 वर्षीया देवयानी की कपड़े उतारकर तलाशी ली गई थी और अपराधियों के साथ रखा गया था। इससे भारत और अमेरिका में विवाद पैदा हो गया है। भारत ने भी अमेरिकी राजनयिकों को दी जा रही विशेष सुविधाओं में कटौती कर दी है। हर्फ ने कहा कि विदेश विभाग ने अमेरिकी मार्शल सर्विस से वीडियो के बारे में बात की है और उन लोगों ने का है कि यह असली नहीं है। इसकी पुष्टि की है। हर्फ के अनुसार, जिस वीडियो फुटेज को दिखाया गया है उनमें अमेरिकी मार्शल कर्मचारी नहीं नजर आ रहे हैं। जाहिर है तलाशी का जो तरीका है वह अमेरिकी मार्शलों का नहीं है।

आवेदन की समीक्षा कर रहा अमेरिका

हर्फ ने देवयानी प्रकरण पर कहा कि जब आप विदेश मंत्री जॉन केरी को किसी चीज पर दुख जताते हुए देखते हैं तो इसका अर्थ यह है कि काम उस तरीके से नहीं हुआ जैसे होना चाहिए था। प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका देवयानी को संयुक्त राष्ट्र में तबादले और पूर्ण राजनयिक छूट के लिए जरूरी दस्तावेज जारी करने संबंधी आवेदन की समीक्षा कर रहा है। इधर नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सहमति जताई है कि देवयानी की गिरफ्तारी से दोनों देशों के संबंधों में तनाव आया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।