Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    फेसबुक मैसेंजर के जरिये वोटर लिस्ट में नाम डलवा सकेंगे अमेरिकी

    By Atul GuptaEdited By:
    Updated: Sun, 09 Oct 2016 09:29 PM (IST)

    एड काउंसिल के उपाध्यक्ष जू बुई के अनुसार यह पूर्णतया निष्पक्ष है। यह आपको यह नहीं बताता कि किसे वोट दें। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    न्यूयॉर्क, आइएएनएस । अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव में जिन नागरिकों का नाम बतौर वोटर पंजीकृत नहीं है, वे अब फेसबुक मैसेंजर के जरिये अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं।

    प्रौद्योगिकी वेबसाइट 'माशबल' के मुताबिक, अमेरिका स्थित गैर लाभकारी संस्था एड काउंसिल ने 'गोवोटबोट' सेवा लांच की है। यह एक स्वचालित टूल है। इसे फेसबुक मैसेंजर के जरिये प्रयोग किया जाता है। इससे मतदाता अपना पंजीकरण करा सकते हैं। वे चुनाव संबंधी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। 'गोवोटबोट' से न सिर्फ काम आसान होगा, बल्कि यह कुछ मजेदार भी है।

    एड काउंसिल के उपाध्यक्ष जू बुई के अनुसार, 'यह पूर्णतया निष्पक्ष है। यह आपको यह नहीं बताता कि किसे वोट दें।' अब सवाल यह है कि इसका इस्तेमाल कैसे करें, तो सबसे पहले उपयोगकर्ता को एक परिचयात्मक अभिवादन करना होता है। इसके बाद वह आपके समक्ष विकल्पों की एक सूची तैयार करेगा। इसमें मतगणना केंद्र के स्थान की खोज आदि शामिल हैं। मतदाता अपनी जरूरत अनुसार विकल्प चुनकर इस प्रक्रिया को पूरी कर सकते हैं।

    पढ़ें- वोटर बनने के लिए नहीं पड़ेगा भटकना, फेसबुक में होगी यह सुविधा