विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुर्तगाल के पूर्व पीएम एंटोनियो गिटरीज होंगे संयुक्त राष्ट्र के अगले महासचिव

By Atul GuptaEdited By:
Updated: Thu, 06 Oct 2016 01:08 AM (IST)

मंगलवार को सुरक्षा परिषद के 15 प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से एंटोनियो गिटरीज के नाम पर सहमति जता दी।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। पुर्तगाल के पूर्व राष्ट्रपति एंटोनियो गिटरीज संयुक्त राष्ट्र के अगले महासचिव बनने जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक सुरक्षा परिषद ने एंटोनियो के नाम पर सहमति जता दी है जिसके बाद एंटोनियो का संयुक्त राष्ट्र महासचिव बनना तय है। एंटोनियो बान की मून की जगह लेंगे जिनका कार्यकाल अगले साल की शुरूआत में खत्म हो रहा है।

मंगलवार को सुरक्षा परिषद के 15 प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से एंटोनियो गिटरीज के नाम पर सहमति जता दी। गिटरीज इससे पहले करीब एक दशक तक संयुक्त राष्ट्र में विस्थापित मामलों के उच्चायुक्त रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र में रूस के प्रतिनिधि विटेनली चुरकिन ने कहा कि हमने सर्वसम्मति से एंटोनियो गिटरीज का चुनाव कर लिया है। उन्होंने ये भी कहा कि गुरूवार सुबह वो औपचारिक रूप से वोटिंग भी करेंगे और उन्हें उम्मीद है कि परिणाम वहीं होंगे जो आज है।

पढ़ें- भारत की परमाणु क्षमता पर सवाल उठाने वाली मार्शल आईलैंड्स की याचिका खारिज