विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आइएनएस विक्रमादित्य को लाने रूस पहुंचे एंटनी

By Edited By:
Updated: Sat, 16 Nov 2013 07:38 AM (IST)

भारत के रक्षा मंत्री एके एंटनी शुक्रवार को रूस के बंदरगाह शहर सेवरोदविंस्क पहुंचे। शनिवार को यहीं रूस के पनडुब्बी निर्माण केंद्र सेवमाश शिपयार्ड में व ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मॉस्को। भारत के रक्षा मंत्री एके एंटनी शुक्रवार को रूस के बंदरगाह शहर सेवरोदविंस्क पहुंचे। शनिवार को यहीं रूस के पनडुब्बी निर्माण केंद्र सेवमाश शिपयार्ड में विमानवाहक युद्धपोत आइएनएस विक्रमादित्य भारत को सौंपा जाएगा।

पढ़ें: परीक्षणों में खरा उतरा एडमिरल गोर्शकोव

पढ़ें:पीएम ने उठाया गोर्शकोव विमानवाहक पोत मुद्दा

नौसेना प्रमुख एडमिरल डीके जोशी पहले ही यहां पहुंच गए थे। एंटनी के साथ रक्षा सचिव आरके माथुर व अन्य अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल चार दिवसीय दौरे पर रूस पहुंचा है।

एंटनी सैन्य तकनीकी सहयोग पर भारत और रूस के अंतर सरकारी आयोग की बैठक में भी शामिल होंगे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर