Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जर्मनी में सिनेमा कॉम्‍प्‍लैक्‍स में हमलावर ने की अंधाधुंध फायरिंग, 50 घायल

    By Kamal VermaEdited By:
    Updated: Fri, 24 Jun 2016 12:31 AM (GMT+05:30)

    जर्मनी में फ्रेंकफर्ट के नजदीक एक अज्ञात हमलावर द्वारा की गई अंधाधुंध फायरिंग में करीब 50 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने हमलावर को मार गिराया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    बर्लिन, रायटर । जर्मन पुलिस ने एक सिनेमा हॉल में लोगों को बंधक बनाने वाले बंदूकधारी को त्वरित कार्रवाई करते हुए मार गिराया। फ्रैंकफर्ट के निकट छोटे शहर विर्नहीम में एक सिनेमाघर में फायरिंग करके नकाबपोश ने दर्जनों लोगों को बंधक बना लिया था।

    जर्मन मीडिया ने हेसे राज्य के आंतरिक सुरक्षा मंत्री पीटर ब्यूथ के हवाले से बताया कि बंदूकधारी को मार गिराया गया और कोई बंधक या दर्शक घायल नहीं हुआ। मंत्री के अनुसार बंदूकधारी मानसिक रूप से बीमार था। उसके पास लंबी राइफल थी। सिनेमा हॉल के अंदर पुलिस के साथ उसकी झड़प भी हुई।

    पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि घटना का आतंकवाद से कोई संबंध नहीं। सभी लोगों को हॉल से बाहर निकाल लिया गया है। इससे पहले स्थानीय मीडिया लगातार विरोधाभासी खबरें देता रहा। पहले समाचार दिया गया कि बंदूकधारी ने अंधाधुंध फायरिंग करके 50 से अधिक लोगों को घायल कर दिया। यह भी बताया गया कि वह सिनेमा हॉल में अवरोधों के पीछे मोर्चा संभाले हुए था।

    आशंका जताई जा रही थी कि विर्नहीम में अमेरिका के ऑरलैंडो शहर जैसे नरसंहार की पुनरावृत्ति न हो जाए। फिर सूचना दी गई कि बंदूकधारी को गिरफ्तार कर लिया गया।

    2009 में हुआ था नरसंहार:

    जर्मनी में 2009 में 17 वर्षीय किशोर टिम क्रेशमेर ने अपने पूर्ववर्ती स्कूल में अपने पिता की बंदूक से अंधाधुंध फायरिंग कर 15 लोगों की हत्या कर दी थी। उसके बाद उसने उसी बंदूक से स्वयं को गोली मार कर आत्महत्या कर ली थी।

    खबरें और भी

    जानें, एनएसजी पर चीन द्वारा पाक को सपोर्ट करनेे के पीछे का सच

    रूस नाटो बॉर्डर पर तैनात करेगा मिसाइल, बढ़ेगा अमेरिका से तनाव