विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुनिया के शीर्ष सौ चिंतकों में अरविंद केजरीवाल शामिल

By Edited By:
Published: Wed, 11 Dec 2013 09:11 PM (IST)Updated: Wed, 11 Dec 2013 09:13 PM (IST)

आम आदमी पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल को फॉरेन पॉलिसी मैग्जीन ने 2013 के 100 अग्रणी वैश्विक चिंतकों की सूची ...और पढ़ें

News Article Hero Image

न्यूयॉर्क। आम आदमी पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल को फॉरेन पॉलिसी मैग्जीन ने 2013 के 100 अग्रणी वैश्विक चिंतकों की सूची में शामिल किया है। सौ लोगों की इस सूची में भारत की उर्वशी बुटालिया और कविता कृष्णन को स्थान मिला है। जबकि पहला स्थान अमेरिकी खुफिया सूचनाओं का खुलासा करने वाले एडवर्ड स्नोडेन को दिया गया है।

अमेरिकी मैग्जीन ने कहा कि 45 वर्षीय केजरीवाल को 32वां स्थान दिया गया है। उन्हें वैश्विक चिंतक माना गया है क्योंकि वह भारत की राजधानी दिल्ली में भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रभावशाली अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। वह सभ्रांत वर्ग की चिंता का कारण बने हैं। वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद सहित कई राजनीतिक दिग्गजों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा चुके हैं। आम जनता के हक के लिए आमरण अनशन भी कर चुके हैं। मैग्जीन के मुताबिक, केजरीवाल जनता की बुनियादी जरूरतों की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।

सूची में बुटालिया और कृष्णन को 77वें स्थान पर रखा गया है। मैग्जीन ने कहा कि ये दोनों न केवल वैचारिक सामाजिक कार्यकर्ता हैं बल्कि यौन हिंसा के खिलाफ संघर्ष की अगुवाई भी कर रही हैं। सूची में शामिल अन्य भारतीयों में संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत आनंद ग्रोवर, गिव डायरेक्टली नाम के गैर लाभकारी संगठन के सह संस्थापक रोहित वांचू, स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में महामारी विशेषज्ञ व चिकित्सक संजय बसु और ऑनलाइन संगठन एजेंलिस्ट के सह संस्थापक नवल रविकांत के नाम शामिल हैं। मैग्जीन ने अपनी सूची में अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी, रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन और विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबी, ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी, पोप फ्रांसिस, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त नवी पिल्लै और फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग को भी शामिल किया है।

पढ़े : धन्यवाद रैली में केजरीवाल ने कहा-जबतक भुखमरी है, जश्न नहीं मनाएंगे

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।