विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

असांजे की गिरफ्तारी पर स्‍वीडन की सुप्रीम कोर्ट ने किया रोक से इंकार

By Kamal VermaEdited By:
Updated: Mon, 11 May 2015 06:05 PM (IST)

स्वीडन की शीर्ष अदालत ने विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे की गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है। उच्चतम न्यायालय ने वारंट खारिज करने की उनकी याचिका सोमवार को यह कहते हुए ठुकरा दी कि इसकी कोई वजह नहीं है। 2010 में दो स्वीडिश महिलाओं द्वारा यौन उत्पीड़न

News Article Hero Image

स्टॉकहोम। स्वीडन की शीर्ष अदालत ने विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे की गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है। उच्चतम न्यायालय ने वारंट खारिज करने की उनकी याचिका सोमवार को यह कहते हुए ठुकरा दी कि इसकी कोई वजह नहीं है। 2010 में दो स्वीडिश महिलाओं द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद वारंट जारी किया गया था।

एक महिला ने दुष्कर्म और दूसरे ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। असांजे इन आरोपों को बेबुनियाद बताते रहे हैं। स्वीडन प्रत्यर्पण किए जाने से बचने के लिए 2012 से उन्होंने लंदन स्थित इक्वाडोर के दूतावास में शरण ले रखी है। मार्च में स्वीडिश अभियोजकों ने इस मामले में उनसे लंदन स्थित दूतावास में ही पूछताछ का प्रस्ताव दिया था। असांजे के वकीलों ने पिछले महीने इस प्रस्ताव पर सहमति जताई थी।

पढ़ें: बिना गारंटी के दूतावास नहीं छोड़ेंगे असांजे

स्नोडेन की मदद कर रहीं असांजे की प्रेमिका