विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बांग्लादेश में नए साल पर आतंकी हमले की साजिश का पर्दाफाश

By Sanjeev TiwariEdited By:
Updated: Wed, 28 Dec 2016 06:08 PM (IST)

आतंक रोधी पुलिस शाखा के प्रमुख मोनिरुल इस्लाम ने बताया कि पांचों आतंकी जमात-उत-मुजाहिदीन (जेएमबी) के सदस्य हैं।

News Article Hero Image

ढाका, रायटर । बांग्लादेश पुलिस ने नए साल पर आतंकी हमले की साजिश को विफल कर दिया है। इस साजिश में लिप्त पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 60 किलो विस्फोटक भी मिला है।

आतंक रोधी पुलिस शाखा के प्रमुख मोनिरुल इस्लाम ने बताया कि पांचों आतंकी जमात-उत-मुजाहिदीन (जेएमबी) के सदस्य हैं। उन्होंने नए साल पर हमले की साजिश रची थी। उनको मंगलवार रात ढाका में छापामार कार्रवाई के दौरान पकड़ा गया।

पकड़े गए आतंकियों को मीडिया के सामने पेश भी किया गया, लेकिन उन्हें पत्रकारों से बात नहीं करने दी गई। आतंकी हमले की आशंका के चलते राजधानी ढाका में पहले से ही 31 दिसंबर की शाम से लेकर एक जनवरी तक खुले में सभी तरह के जमावड़े पर रोक लगा दी गई है। यह कदम सुरक्षा के मद्देनजर उठाया गया है।

गौरतलब है कि मुस्लिम बहुल देश में पिछले कुछ सालों से आतंकी हमले बढ़ गए हैं। आइएस के प्रति निष्ठा दिखाने वाले जेएमबी ने इस साल जुलाई में ढाका के एक कैफे पर हमला किया था। इसमें विदेशियों समेत 22 लोग मारे गए थे। इस घटना के बाद से 40 से अधिक आतंकी ढेर किए जा चुके हैं।

पढ़ेंः पूर्वी सीरिया में हुए अज्ञात हवाई हमले में 22 नागरिकों को मौत