विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत का अच्छा दोस्त बनना चाहता है बांग्लादेश

By Edited By:
Published: Sun, 21 Sep 2014 08:51 PM (GMT+05:30)

बांग्लादेश के विदेश मंत्री अबुल हसन महमूद अली ने यहां विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ तीसरे परामर्श आयोग की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। बांग्लादेश के विदेश मंत्री अबुल हसन महमूद अली ने यहां विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ तीसरे परामर्श आयोग की अध्यक्षता करने के बाद कहा कि उनकी सरकार विशेष आíथक क्षेत्र बनाने के लिए देश में भारतीय कंपनियों को जमीन देगी। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश भारत का अच्छा दोस्त बनना चाहता है। अली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक का उल्लेख करते हुए मीडिया से कहा कि मोदी ने जिस तरीके से बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान और उनकी पुत्री एवं प्रधानमंत्री शेख हसीना के बांग्लादेश के प्रति योगदान की प्रशंसा की उससे वे अभिभूत हैं।

उन्होंने कहा कि जब मैंने बंगबंधु की हत्या के बाद बांग्लादेश के इतिहास और शेख हसीना की वापसी का उल्लेख किया तो प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बंगबंधु ने देश का निर्माण किया और उनकी पुत्री शेख हसीना ने उसे संजोया। यह पूछे जाने पर कि बांग्लादेश की जेल में बंद उल्फा नेता अनूप चेतिया को भारत कब प्रत्यर्पित किया जाएगा तो उन्होंने कहा कि यह जल्दी होगा।

पढ़ें: भारत-नेपाल सीमा का जवाभारी क्षेत्र आतंकियों का महफूज ठिकाना

पढ़ें: रोडमैप बनाएंगे भारत-चीन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।