विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रंप की तारीफ में बोले ओबामा, कई मायनों में हैं मुझसे अलग

By Manish NegiEdited By:
Updated: Tue, 10 Jan 2017 06:33 AM (IST)

एबीसी न्यूज से बातचीत में ओबामा ने कहा, 'मुझे लगता है कि वे काफी मिलनसार हैं। उनके साथ बातचीत करने में मजा आया।

News Article Hero Image

वाशिंगटन, (पीटीआई)। निवर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने उत्तराधिकारी डोनाल्ड ट्रंप की प्रशंसा करते हुए उन्हें बेहद आकर्षक, मिलनसार और आत्मविश्र्वासी बताया है। कई मायनों में उत्तराधिकारी को खुद से अलग बताते हुए कहा कि बतौर राष्ट्रपति विश्र्वास की कमी नहीं होना सबसे जरूरी चीज है। ओबामा से ट्रंप को सराहना मिलने की यह अनूठी घटना है।

एबीसी न्यूज से बातचीत में ओबामा ने कहा, 'मुझे लगता है कि वे काफी मिलनसार हैं। उनके साथ बातचीत करने में मजा आया। उनमें विश्वास की कमी नहीं है। यह कहना सही होगा कि मैं और वह कई मायनों में अलग हैं।' आठ नवंबर के आम चुनाव के बाद ओवल कार्यालय में ओबामा और ट्रंप की मुलाकात हुई थी और इसके बाद दोनों के बीच फोन पर कई बार बात हो चुकी है।

ओबामा ने कहा, किसी काम को करने के लिए पर्याप्त दीवानगी होनी चाहिए। मुझे लगता है कि उन्होंने सभी नीतियों की बारीकियों को समझने के लिए ज्यादा समय नहीं लगाया। यह मजबूती भी हो सकती है और कमजोरी भी। यह इस बात पर निर्भर करता है कि वह इसे किस तरह लेते हैं। यदि इससे उन्हें एक नया नजरिया मिलता है तो यह कीमती हो सकता है। राष्ट्रपति के अनुसार उन्होंने अपने उत्तराधिकारी को शासन चलाने और प्रचार करने में अंतर समझाने की भी कोशिश की है।

शपथ ग्रहण में नहीं सुनाई पड़ेगी दशकों पुरानी आवाज

20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में दिग्गज उद्घोषक चार्ली ब्रॉटमैन की आवाज नहीं सुनाई पड़ेगी। 60 वर्षो से अपनी बुलंद आवाज से शपथ ग्रहण समारोह की शान बढ़ाने वाले ब्रॉटमैन की ट्रंप की सत्ता हस्तांतरण टीम ने छुट्टी कर दी है। इस बार स्टीव रे उद्घोषक की भूमिका में होंगे। 89 साल के ब्रॉटमैन अब तक 11 अमेरिकी राष्ट्रपतियों के शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य उद्घोषक रहे हैं। 20 जनवरी के कार्यक्रम की तैयारियां भी उन्होंने शुरू कर दी थी। लेकिन, इस साल यह भूमिका निभाने का आमंत्रण नहीं मिलने के बाद से वे बेहद दुखी हैं।

अमेरिकी नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस विरोधियों को कहा मूर्ख