विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बीबीसी अड़ा, किया निर्भया के दोषी के इंटरव्यू का प्रसारण

By Rajesh NiranjanEdited By:
Updated: Thu, 05 Mar 2015 07:52 AM (IST)

मोदी सरकार के 16 दिसंबर के सामूहिक दुष्कर्मकांड के दोषी मुकेश सिंह के विवादास्पद इंटरव्यू के प्रसारण पर रोक के बावजूद बाद ब्रिटिश न्यूज चैनल बीबीसी ने इस आपत्तिजनक कार्यक्रम का प्रसारण किया। इसका प्रसारण भारत में छोड़कर विश्‍व के कई अन्‍य देशों में किया गया।

News Article Hero Image

लंदन। मोदी सरकार के 16 दिसंबर के सामूहिक दुष्कर्मकांड के दोषी मुकेश सिंह के विवादास्पद इंटरव्यू के प्रसारण पर रोक के बावजूद बाद ब्रिटिश न्यूज चैनल बीबीसी ने इस आपत्तिजनक कार्यक्रम का प्रसारण किया। इसका प्रसारण भारत में छोड़कर विश्व के कई अन्य देशों में किया गया।

इससे पहले बीबीसी द्वारा जारी एक बयान में कहा गया था कि 'स्टोरीविले इंडियाज डॉटर' डाक्यूमेंट्री कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस यानी आठ मार्च को प्रसारित किया जाना था। लेकिन अब इसे ब्रिटेन में बुधवार को ही रात दस बजे (भारतीय समय के अनुसार देर रात 3.30 बजे) प्रसारित किया जा रहा है। चैनल के अनुसार दुष्कर्म के मुद्दे को जिम्मेदारी से दर्शाया है। बीबीसी संपादकीय के दिशा-निर्देशों के तहत ही इसकी विषय सामग्री है।

इसे भी पढ़ें: डॉक्यूमेंट्री विवादः राज्यसभा में हंगामे पर बोले राजनाथ 'शर्तों की हुई है अनदेखी'

इसे भी पढ़ें: निर्भया की मां बोलीं, बयान बयां करता है दोषी की बीमार मानसिकता

पढ़ेंः दुष्कर्मी के साक्षात्कार पर केंद्र सख्त