विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इमरान खान के बाद अब बिलावल भुट्टो ने भी की डोनाल्‍ड ट्रंप के आदेश की आलोचना

By Kamal VermaEdited By:
Published: Tue, 31 Jan 2017 09:41 AM (IST)Updated: Tue, 31 Jan 2017 11:31 AM (IST)

इमरान खान के बाद अब बिलावल भुट्टो ने भी डोनाल्‍ड ट्रंप द्वारा सात देशों के नागरिकों को प्रतिबंधित करने के आदेश की आलोचना की है।

इमरान खान के बाद अब बिलावल भुट्टो ने भी की डोनाल्‍ड ट्रंप के आदेश की आलोचना
इमरान खान के बाद अब बिलावल भुट्टो ने भी की डोनाल्‍ड ट्रंप के आदेश की आलोचना

इस्लामाबाद (जेएनएन)। पाकिस्तान तहरीक के इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खान के बाद अब पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के प्रमुख बिलावल भुट्टो जरदारी ने भी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस आदेश का विरोध किया है जिसमें उन्होंने सात देशों के नागरिकों पर अमेरिका में घुसने पर प्रतिबंध लगाया है। इसके अलावा उन्होंने ट्रंप प्रशासन को आगाह भी किया है कि वह भविष्य में इस तरह का प्रतिबंध पाकिस्तान के नागरिकों पर न लगाए। उनका कहना है कि इससे दोनों देशों के संबंधों पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।

व्हाइट हाउस के बयान पर रोष

बिलावल का यह बयान व्हाइट हाउस के उस बयान पर आया है जिसमें इस प्रतिबंध को कुछ अन्य देशों के नागरिकों पर भी लागू करने की बात कही गई थी। इसमें पाकिस्तान का नाम भी शामिल था। बिलावल ने कहा कि कुछ गलत लोगों की वजह से सभी को गलत नहीं ठहराया जा सकता है।

भारत-US से डरा पाक, हाफिज के साथ जमात उद दावा पर लग सकता है बैन

हानिकारक साबित होगा फैसला

व्हाइट हाउस के बयान पर अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए बिलावल भुट्टो ने कहा कि सात देशों पर लगे प्रतिबंध हानिकारक साबित होंगे, जबकि पाकिस्तान पर इस तरह का कदम उठाने से वह पाकिस्तान का दुश्मन बन जाएगा। उनका कहना था कि भविष्य में पाकिस्तान का इस लिस्ट में नाम होना दोनों देशों के संबंधों पर नकारात्मक प्रभाव डालेगा जिसका असर काफी समय तक दिखाई देगा।

भविष्य में पाकिस्तान के नागरिकों की एंट्री भी बैन कर सकता है अमेरिका

ट्रंप के फैसले से हताशा का माहौल

बिलावल का कहना था कि मौजूदा दौर में काफी कुछ अनिश्चितता इस बात का लेकर भी बरकरार है कि भविष्य में अमेरिका की नीति इस बाबत किस तरह की होगी और वह किस आधार पर फैसला लेंगे। बिलावल के अलावा पाकिस्तान के कई नेताओं ने डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले की कड़ी आलोचना करते हुए इसको बेहद विवादास्पद फैसला बताया है। उन्होंने इस फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि उनके जैसे कई युवाओं के लिए ट्रंप का यह फैसला बेहद हताशापूर्ण है। बिलावल ने कहा किहमें चाहिए कि इतिहास से सीख लें और सही फैसला कर आगे बढ़ें।

ट्रंप पर भड़के इमरान खान, कहा- पाकिस्तानियों की एंट्री भी बैन कर दे US

ट्रंप पर भड़के इमरान

बिलावल से पहले रविवार को इमरान खान ने भी एक रैली में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनके आदेश के लिए आड़े हाथों लिया था। उनका कहना था कि ट्रंप पाक नागरिकों को भी अमेरिका में आने से प्रतिबंधत कर दें। इसके अलावा उन्होंने सभी पाक नागरिकों से स्वदेश आकर काम करने और देश के विकास में भागीदार बनने की भी अपील की थी।

चुनाव जीतने के बाद बिलावल भुट्टो होंगे नेता विपक्ष, पीपीपी ने किया फैसला

सभी अंतरराष्ट्रीय खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।