विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिल गेट्स के साथ दुनिया में सचिन समेत 6 और भारतीय हैं फेमस

By Edited By:
Published: Sun, 12 Jan 2014 06:40 PM (IST)Updated: Mon, 13 Jan 2014 11:01 AM (IST)

लंदन। माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स दुनिया में सबसे अधिक प्रशंसा पाने वाला शख्स हैं। वहीं, 30 लोगों की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लंदन। माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स दुनिया में सबसे अधिक प्रशंसा पाने वाला शख्स हैं। वहीं, 30 लोगों की इस सूची में भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर पांचवें स्थान पर हैं। सचिन के अलावा इस सूची में छह अन्य भारतीयों को भी जगह मिली है। जिसमें भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी , बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन (नौवां), पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम (दसवां), सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे (चौदहवां), दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (18वां) व उद्योगपति रतन टाटा (तीसवें) शामिल हैं।

'विश्व के सबसे प्रशंसित व्यक्ति' नाम का ये पोल सर्वे 13 देशों में यूगोव द्वारा किया गया। इसे द टाइम्स ने कराया था। सर्वेक्षण में करीब 14 हजार लोगों को शामिल किया गया। जिन 13 देशों में ये सर्वे किया गया, उसमें ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, रूस, अमेरिका, पाकिस्तान, चीन व भारत जैसे देश शामिल थे।

58 वर्षीय गेट्स को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से अधिक प्रशंसित पाया गया। ओबामा दूसरे स्थान पर रहे। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को तीसरा स्थान मिला। पोप फ्रांसिस चौथे और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग छठे स्थान पर रहे। तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाईलामा को सूची में 13वां स्थान हासिल हुआ।

पढ़ें: तुझमें रब दिखता है, यारा मैं क्या करूं..

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।