विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीमा विवाद का न्यायसंगत समाधान चाहता है चीन

By Edited By:
Published: Thu, 11 Sep 2014 05:55 PM (IST)

राष्ट्रपति शी चिनफिंग के भारत दौरे से पहले चीन ने कहा कि वह भारत के साथ सीमा विवाद का न्यायसंगत ...और पढ़ें

News Article Hero Image

बीजिंग। राष्ट्रपति शी चिनफिंग के भारत दौरे से पहले चीन ने कहा कि वह भारत के साथ सीमा विवाद का न्यायसंगत समाधान चाहता है। चीन का मानना है कि यह काम दोनों देश के बीच सलाह मशविरा और वार्ता के जरिए हो। इसके लिए दोनों देश के बीच विश्वास और क्षमता होनी चाहिए।

इस बारे में चीन के रक्षा विभाग की प्रवक्ता हुआ चुनयेंग ने कहा कि जहां तक सीमा विवाद का मुद्दा है, हम सीमा पर शांति चाहते हैं। हम बातचीत और विचार विमर्श से मसले का न्यायसंगत और उचित समाधान चाहते हैं।

प्रवक्ता से पूछा गया कि चीन द्वारा तिब्बत क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट से चिंतित भारत, चीन से लगते वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की योजना बना रहा है। इस पर प्रवक्ता ने कहा कि दोनों देशों को द्विपक्षीय संबंधों को बनाए रखना होगा। प्रवक्ता ने वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास भारत द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की बात संबंधी जवाब टालने की कोशिश की। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग 9 दिनों की चार देशों की विदेश यात्रा पर आज दुशांबे के लिए रवाना हुए। शी ताजाकिस्तान, मालदीव, श्रीलंका और भारत की यात्रा पर निकले हैं। वह 17 सितंबर को तीन दिनों के दौरे पर भारत पहुंचेंगे।

पढ़ें: गुजरात से शुरू होगी चिनफिंग की भारत यात्रा

पढ़ें: भारत में चीन से बड़े निवेश की उम्मीद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।