विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिडेन और हिलेरी दोनों बन सकते हैं राष्ट्रपति: ओबामा

By Edited By:
Updated: Fri, 06 Dec 2013 06:11 PM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि उपराष्ट्रपति जो बिडेन और पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन दोनों राष्ट्रपति पद के लिए बेहतरीन उम्मी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि उपराष्ट्रपति जो बिडेन और पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन दोनों राष्ट्रपति पद के लिए बेहतरीन उम्मीदवार हो सकते हैं। दोनों में वह सभी गुण मौजूद हैं जो राष्ट्रपति बनने के लिए जरूरी हैं। उन्होंने यह बात गुरुवार को एक चैनल को दिए साक्षात्कार के दौरान कही।

उनका उत्तराधिकारी कौन होगा इस सवाल के जवाब पर वह चुप्पी साध गए। 66 वर्षीया हिलेरी और 71 वर्षीय बिडेन को 2016 में होने राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद का प्रबल उम्मीदवार माना जा रहा है। हालांकि दोनों में से किसी ने भी चुनाव लड़ने को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले हैं। ओबामा ने कहा, 'इतिहास में बिडेन का नाम देश के सर्वश्रेष्ठ उपराष्ट्रपति में शामिल होगा। वह ओसामा बिन लादेन से लेकर स्वास्थ्य संबंधी विधेयक जैसे कठिन फैसलों के समय हमेशा मेरे साथ रहे।' वहीं हिलेरी के बारे में उन्होंने कहा कि उनका नाम देश के सर्वश्रेष्ठ विदेश मंत्रियों में शुमार होगा। जब उनसे दोनों की तुलना करने को कहा गया तो उन्होंने इन्कार कर दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि किसी भी राष्ट्रपति में सबसे महत्वपूर्ण गुण अमेरिकियों की भावनाओं से जुड़ना होना चाहिए। उसके बाद उसमें दृढ़ता होनी चाहिए। हिलेरी और बिडेन की शख्सियत अलग-अलग है, लेकिन दोनों आसाधारण हैं।

बंदूक संस्कृति को बढ़ावा न दे हॉलीवुड: ओबामा

उल्लेखनीय है कि पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्‍‌नी हिलेरी को कई सर्वेक्षण में लोगों ने राष्ट्रपति के तौर पर देखने की इच्छा व्यक्त की है। विश्लेषकों को संदेह है कि हिलेरी के खिलाफ बिडेन शायद ही उम्मीदवारी पेश करें।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर