यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
5000 साल पुराने वृक्ष के सेक्स बदलने से हैरान है बायोलॉजिस्ट्स
स्कॉटलैंड के पर्थशायर में एक दुर्लभ मामला सामने आया है जहां पांच हजार साल पुराना एक पेड़ अपना सेक्स चेंज कर रहा है।

लंदन। स्कॉटलैंड के पर्थशायर में पांच हजार साल पुराना एक पेड़ अपना सेक्स चेंज कर रहा है। इस दुर्लभ और अस्वाभाविक घटना से बॉटेनिस्ट्स (वनस्पति विज्ञान का अध्ययन करने वाले) अचंभित हैं।
फोर्टिंगाल यू नाम के इस पेड़ को मेल पेड़ माना जाता रहा है, जिसमें पॉलेन होती थीं। मगर अब इसमें बीज अंकुरित हो रहे हैं। साथ ही रेड बैरीज भी हो रही हैं, जो आमतौर पर फीमेल पेड़ पर होती हैं। इससे पता चल रहा है कि पेड़ अपना सेक्स बदल रहा है।
पढ़ें- बड़ा चक्कर है यार! अब पहचानना मुश्किल है कि ये लड़का है या लड़की, जरा आप ही बता दें
पेड़ के एक छोटे से हिस्से को छोड़ दें, तो सारा पेड़ अब भी मेल है। यानी पेड़ के सेक्स चेंज करने का सिलसिला अभी शुरू ही हुआ है। वैज्ञानिकों ने फीमेल पार्ट से सेंपल और बेरी को लेकर इस दुर्लभ घटना में आगे रिसर्च करना शुरू कर दिया है।
यह पेड़ पर्थशायर के एक चर्च में है और इसे 5000 साल पुराना माना जाता है। इस मामले पर एडिनबर्ग के रॉयल बॉटनिकल गार्डेन में बॉटनी विशेषज्ञ मैक्स कोलमैन कहते हैं कि यह अपने तरह का अलग मामला है। इसकी गुत्थियां अब तक अनसुलझी हैं।
उन्होंने बताया कि संभवत: ऐसा पर्यावरण में होने वाले बदलाव और दबाव के कारण हुआ होगा। पर्यावरणीय बदलावों के कारण पेड़ में कुछ हार्मोनल बदलाव हुए होंगे, जिसकी वजह से बेरी अंकुरित होने लगी। वसंत और शीत ऋतु इस बात और बदलाव को महसूस कराने में अहम भूमिका अदा करते हैं।

