विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्पेस किट से बनाएं अपना मार्स रोवर

By Edited By:
Updated: Mon, 28 Apr 2014 11:51 AM (IST)

अब आप अपना खुद का मार्स रोवर बना सकते हैं। मगर, इसे आप लाल ग्रह यानी मंगल पर लॉन्च नहीं कर सकते हैं। दरअसल, अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने न्यूयॉर्क की हार्ड ...और पढ़ें

News Article Hero Image

वाशिंगटन। अब आप अपना खुद का मार्स रोवर बना सकते हैं। मगर, इसे आप लाल ग्रह यानी मंगल पर लॉन्च नहीं कर सकते हैं। दरअसल, अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने न्यूयॉर्क की हार्डवेयर कंपनी लिटिलबिट्स के साथ पार्टनरशिप में एक स्पेस किट पेश की है। इसके जरिये आप अपने स्कूल, कॉलेज या घर पर खुद का मार्स रोवर बना सकते हैं।

इस किट में 12 'बिट मॉड्यूल्स' आते हैं, जिनसे पावर, रिमोट ट्रिगरिंग, लाइट सेंसिंग जैसे काम किए जा सकते हैं। नासा के गोडार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर के साथ मिलकर लिटिलबिट्स ने 10 एक्टिविटीज भी शुरू की हैं, जिनके जरिये यूजर सैटेलाइट डिश से लेकर मंगल ग्रह के लिए भेजे गए मार्स रोवर की प्रतिकृति तैयार कर सकता है।

लिटिलबिट्स के संस्थापक और सीईओ अयाह बिडेर ने बताया कि हमारा लक्ष्य है लोग खुद हार्डवेयर बनाकर इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ वैसे ही खेल सकें, जैसे वे लीगो मॉडल के साथ खेलते हैं। लिटिलबिट्स सर्किट ब्लॉक की किट बेचती है, जो चुंबक से जुड़ जाते हैं। इन्हें जोड़ने के लिए सोल्डिंग, वायरिंग या किसी तरह की प्रोग्रामिंग की जरूरत नहीं होती। किट की कीमत 11 हजार 300 रुपये है, जिसे ऑनलाइन खरीदा जा सकता है।

पढ़ें : ब्रह्मांड के सबसे ठंडे तारे की खोज

पढ़ें : अंतरिक्ष में सलाद की खेती करेगा नासा